फर्जी ख़बरों से निपटने के लिए फेसबुक ने पहला कदम उठा लिया है। फेसबुक सबसे पहले अपने ट्रेंडिंग ख़बरों के सेक्शन में महत्वपूर्ण बदलाव कर रहा है। ताकि फर्जी ख़बरें इस सेक्शन में न दिखें।
बता दें कि फेसबुक के ट्रेंडिग फीचर में वो स्टोरीज नजर आती हैं, जो कि इस वक्त सबसे ज्यादा चर्चित हैं। पर अब इसी फॉर्मूले में बदलाव किया गया है।
अब ट्रेंडिंग लिस्ट में सिर्फ वे ही टॉपिक्स नजर आएंगे जिन्हें विश्वनीय संस्थानों ने पब्लिश या शेयर किया है।
उल्लेखनीय है कि फेसबुक ने ट्रेंडिंग लिस्ट को साल 2014 में लॉन्च किया था। इसके बाद फेसबुक पर फर्जी ख़बरों को बढ़ावा देने और कई तरह के आरोप लगे।
इसके बाद फेसबुक ने ट्रेंडिंग आइटम्स में ऑटोमेटेड सिस्टम लागू किया।
इसके तहत सबसे ज्यादा अटेंशन लेने वाले कॉन्टेंट को दिखाया जाता था। पर अब इस सिस्टम को भी बदलकर फेसबुक इसकी जगह विश्वनीयता का पैमाना रख रहा है। यानि अब वे ख़बरें ट्रेंडिंग में दिखेंगी जो विश्वसनीय स्त्रोत से आई होंगी। न कि जिन्हें ज्यादा अटेंशन मिली।
https://updatusindia.blogspot.in/

0 comments:
Post a Comment
thanks for visitng my blog.