चीकू का फल कई तरह के गुणों से भरपूर है, जो आपको रोगों से बचा सकता है।
आलू की तरह दिखने वाला चीकू गुणों की खान हैं। यह खाने में मीठा और बहुत ही टेस्टी लगता हैं. क्या आपको चीकू खाने के फायदे के बारे में पता हैं? अगर नहीं पता हैं तो यह लेख जरूर पढ़े। जानते हैं चीकू खाने से सेहत को क्या लाभ होते हैं?
उमस के मौसम में शरीर का पानी पसीने के रूप में बड़ी तेजी के साथ निकलता है। शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाए रखना बेहद जरूरी है। कुछ ठंडा और मीठा पीने की इच्छा लगातार बनी रहती है। साथ ही पेय ऐसा हो जो शरीर को एनर्जी देने के अलावा पौष्टिक भी हो तो क्या कहने।
चीकू में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है जो कि एक रेचक प्रभाव रखता है। चीकू खाने से आपके कब्ज की शिकायत दूर हो जाएगी और आपका डाइजेशन सिस्टम भी बढ़िया हो जाएगा। इसके लिए आप इसके ऊपर थोड़ा नमक डाल कर ले। इससे आपको कब्ज दूर करने में मदद मिलेगी और इसके साथ-साथ यह आपके वजन और मोटापे को कम करने में भी मदद करेगा।
चीकू Colon Cancer, Oral Cavity और Lung Cancer जैसी बीमारी से बचाने में मदद करता है। चीकू में मौजूद फाइबर हमारे मेंब्रेन को कैंसर जैसी बीमारियों से दूर रखता है।
चीकू में विटामिन मिनरल्स और शुगर जैसे सुक्रोज और फ्रुक्टोज जैसे चीजें होती है। जो कि हमें एनर्जी देने का काम करती है और हमारे बॉडी को फ्री रेडिकल्स जैसी चीजों से बचाती है। इसमें विटामिन A भरपूर मात्रा में होता है जो हमारे आंखों के और त्वचा के हेल्थ के लिए बहुत ही बढ़िया है।
चीकू में टैनिंग होता है जोकि दवाई की तरह काम करता है और यह बवासीर के लिए बहुत ही अच्छा फल है यह Inflammation दूर करने में भी मदद करता है। इसके लिए आप चीकू के पत्तों को पानी में गर्म करके उसके बाद पत्तों को निकाल दें और इस पानी को पिए और इस से गरारे भी करें।
चीकू में Haemostatic क्वालिटी होती है जो बवासीर की वजह से होने वाले खून की कमी और इंजरी से होने वाली खून की कमी को दूर करता है। मीठा खाने व ब्रश ना करने की वजह से दांतों में कैविटी हो जाती है एैसे में आप चीकू का छिलका उतार कर खाएं। क्योंकि इसमें लेक्टस होता है जो इस समस्या का उपचार करता है।
चेहरे की सुंदरता के लिए आप यदि चीकू को खाते हो तो इससे चेहरे की गंदगी तो दूर होगी ही। साथ ही आपके चेहरे पर निखार भी आता है। चेहरे के लिए बहुत ही लाभदायक है ये फल। चेहरे पर यदि झाइयां पड़ गई हों तो इससे उम्र अधिक लगने लगती है। चीकू खाने वाले लोग जल्दी झुर्रियों का शिकार नहीं होते है। क्योंकि ये फल हमारे चेहरे की त्वचा को टाइट बनाकर कर रखता है।
चीकू एक ऐसा फल है जो हर मौसम में आसानी से मिल जाता है और बहुत स्वादिष्ट भी होता है। भोजन के बाद यदि चीकू का सेवन किया जाए तो यह निश्चित रूप से लाभ प्रदान करता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं चीकू खाने के कुछ ऐसे ही फायदों के बारे में ....
1. आंखों के लिए अच्छा चीकू में विटामिन ए अच्छी मात्रा में पाया जाता है जिसकी वजह से बुढ़ापे में होने वाली आखों की समस्यों को भी दूर किया जा सकता है।
2. हड्डियों के लिए गुणकारी चीकू में कैल्शियम फास्फोरस और आयरन की अतिरिक्त मात्रा पायी जाती है, जो हड्डियों के लिए आवश्यक होती है। कैल्शियम, आयरन और फास्फोरस की अच्छी मात्रा होने की वजह से हड्डियों को बढ़ने और मजबूती देने में चीकू बहुत लाभ दायक होता है।
3. एन्टी-इंफ्लेमेटरी एजेंट चीकू में टैनिन की अच्छी मात्रा पाई जाती है जिसकी वजह से यह एक अच्छा एन्टी-इंफ्लेमेटरी एजेंट है। दूसरे शब्दों में कहा जाये तो यह कब्ज, दस्त, और एनिमिया जैसी बिमारिओं से बचाता है, साथ ही आंतों की शक्ति बढ़ता है, हृदय और गुर्दे के रोगों को भी होने से रोकता है।
4. कैंसर के ख़तरे से बचाता है चीकू में विटामिन ए और बी अच्छी मात्रा पाया जाता है, और इसमें एंटीऑक्सिडेंट, फाइबर और अन्य पोषक तत्व भी पाए जाते हैं जो जो कैंसर से बचाता है। विटामिन ए फेफड़ों और मुँह के कैंसर से बचाता है।
5. सोर्स ऑफ़ एनर्जी चीकू में ग्लूकोज अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है। जो लोग रोज़ व्यायाम और कसरत करते हैं, उन्हें ऊर्जा की बहुत आवश्यकता होती है इसलिए उन लोगों को चीकू रोज़ खाना चाहिए।
6. कब्ज से राहत चीकू में फाइबर (5.6/100g) मात्रा में पाया जाता है, इस लिए इसमें अच्छी मात्र में लैक्सटिव(रेचक) पाया जाता है जो कब्ज से राहत दिलाता है और अन्य संक्रमण से लड़ने की शक्ति देता है।
7. वजन घटाने में सहायक चीकू वजन घटाने में बहुत लाभ दायक होता है। यह गैस्ट्रिक एंजाइमों को खत्म करके पाचन तंत्र को मजबूत कर मोटापे से बचाता है।
8. दस्त से राहत चीकू में एंटी- डाइरियल के गुण भी पाए जाते हैं। पानी में चीकू को उबाल कर बनाये गए काढ़े को पीने से दस्त से आराम मिलती है। यह बवासीर और पेचिश से भी राहत पहुंचता है।
9. एंटी वायरल और एंटी बैक्टीरियल गुण पॉलीफेनोलिक एंटीऑक्सीडेंट के होने के कारण चीकू में कई एंटी-वायरल, एंटी-परसिटिक और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। एंटीओक्सिडेंट होने के कारण यह शरीर में बैक्टीरिया को आने से रोकता है, विटामिन सी हानिकारक मुक्त कण को नष्ट करता है, और पोटेशियम, आयरन, फोलेट, और नियासिन पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है।
10. हेमोसटाटिक प्रॉपर्टीज चीकू में हेमोसटाटिक प्रॉपर्टीज के गुण भी पाए जाते हैं मतलब यह शरीर में होने वाले रक्त के नुकसान से भी बचाता है। इस प्रकार, चीकू बवासीर और ज़ख़्म को भी जल्दी ठीक कर देता है, और इसके बीज को पीस कर उसे कीड़े के काटने की जगह पर भी लगाया जा सकता है।
11. झुर्रियों को कम करे चीकू में एंटीऑक्सीडेंट अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। इसलिए यह उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को रोकने में सहायक है क्योंकि यह फ्री रेडिकल्स को समाप्त कर देता है, और यह झुर्रियों को भी कम कर देता है।
12. गुर्दे की पथरी चीकू के फल के बीज को पीस का खाने से गुर्दे की पथरी को द्वारा पेशाब निकाल देता है। यह साथ ही यह गुर्दे के रोगों के से भी बचाता है।
13. सर्दी और खांसी चीकू में कुछ खास तत्व पाए जाते हैं जो श्वसन तंत्र से कफ और बलगम निकाल कर और पुरानी खांसी में राहत देता है। इस प्रकार यह सर्दी और खांसी से बचाता है।
14. गर्भावस्था के दौरान लाभदायक कार्बोहाइड्रेट और आवश्यक पोषक तत्वों की अच्छी मात्रा पाए जाने की वजह से यह गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए चीकू बहुत फायदेमंद होता है। चीकू गर्भावस्था के दौरान होने वाली अन्य कमजोरी जैसे मतली और चक्कर जैसी दिक्कतों को भी कम करता है।







