लंबे समय से चल रही मांग और हाल में लॉन्च डिलीट फॉर एवरीवन फीचर को व्हाट्सएप अपडेट कर सकता है।
डिलीट फॉर एवरीवन फीचर को व्हाट्सएप अपडेट कर सकता है।
लंबे समय से चल रही मांग और हाल में लॉन्च डिलीट फॉर एवरीवन फीचर को व्हाट्सएप अपडेट कर सकता है। व्हाट्सएप बीटा (v2.18.69) पर यूजर अब 4,096 सेकेंड लगभग 68 मिनट 16 सेकेंड बाद भी डिटील कर सकते हैं। मौजूदा समय में यूजर को मैसेज डिटील करने के लिए केवल 7 मिनट मिलते हैं।
पहली बार ये अपडेट WABetaInfo द्वारा स्पॉट किया गया। इसके साथ ही व्हाट्सएप पर वाइस मैसेज लॉकिंग और स्टीकर पैक साइज डिस्प्ले का भी अपडेट आने वाला है। गौरतलब है कि व्हाट्सएप समय-समय पर अपने यूजर्स को कुछ न कुछ नया देने की कोशिश कर रहता है।
हाल में ही व्हाट्सएप ने डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए पेमेंट फीचर अपडेट किया है। हालांकि ये अपडेट सभी को नहीं मिल रहा है। व्हाट्सएप के पेमेंट फीचर को लेकर काफी हंगामा मचा हुआ है। पेटीएम ने व्हाट्सएप पेमेंट फीचर को अनसेफ बताया है।
हालांकि एनसीपीआई ने भीम बीटा यूपीआई एप की मंजूरी व्हाट्सएप को दे दी है, जिसके बाद कई यूजरों व्हाट्सएप पेमेंट फीचर का अपडेट मिल जाएगा। बता दें कि फेसबुक एक साल पहले ही ये फीचर लाने की तैयारी में लगा हुआ था, लेकिन उस वक्त आरबीआई ने फेसबुक को मंजूरी देने से इनकार कर दिया था।

0 comments:
Post a Comment
thanks for visitng my blog.