updatus india

everything is here.

  • Home
  • about us
  • contact us
  • privacy policy
  • Disclaimer
  • forums
  • Home
  • Mobile/मोबाईल
  • technolodgy/टेक्नोलॉजी
  • automobile/ऑटोमोबाईल
  • Health/हेल्थ
  • new vacancy
  • bollywood
  • news updates

Saturday, 10 March 2018

गर्मी के मौसम में फायदेमंद है चीकू, ये 20 गुण आपको कर सकते हैं हैरान

 updatus india     21:14:00     health update     No comments   



           चीकू का फल कई तरह के गुणों से भरपूर है, जो आपको रोगों से बचा सकता है।


                   आलू की तरह दिखने वाला चीकू गुणों की खान हैं। यह खाने में मीठा और बहुत ही टेस्टी लगता हैं. क्या आपको चीकू खाने के फायदे के बारे में पता हैं? अगर नहीं पता हैं तो यह लेख जरूर पढ़े। जानते हैं चीकू खाने से सेहत को क्या लाभ होते हैं? 
                   उमस के मौसम में शरीर का पानी पसीने के रूप में बड़ी तेजी के साथ निकलता है। शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाए रखना बेहद जरूरी है। कुछ ठंडा और मीठा पीने की इच्छा लगातार बनी रहती है। साथ ही पेय ऐसा हो जो शरीर को एनर्जी देने के अलावा पौष्टिक भी हो तो क्या कहने। 
                    चीकू में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है जो कि एक रेचक प्रभाव रखता है। चीकू खाने से आपके कब्ज की शिकायत दूर हो जाएगी और आपका डाइजेशन सिस्टम भी बढ़िया हो जाएगा। इसके लिए आप इसके ऊपर थोड़ा नमक डाल कर ले। इससे आपको कब्ज दूर करने में मदद मिलेगी और इसके साथ-साथ यह आपके वजन और मोटापे को कम करने में भी मदद करेगा।
                    चीकू Colon Cancer, Oral Cavity और Lung Cancer जैसी बीमारी से बचाने में मदद करता है। चीकू में मौजूद फाइबर हमारे मेंब्रेन को कैंसर जैसी बीमारियों से दूर रखता है।
                   चीकू में विटामिन मिनरल्स और शुगर जैसे सुक्रोज और फ्रुक्टोज जैसे चीजें होती है। जो कि हमें एनर्जी देने का काम करती है और हमारे बॉडी को फ्री रेडिकल्स जैसी चीजों से बचाती है। इसमें विटामिन A भरपूर मात्रा में होता है जो हमारे आंखों के और त्वचा के हेल्थ के लिए बहुत ही बढ़िया है।
                   चीकू में टैनिंग होता है जोकि दवाई की तरह काम करता है और यह बवासीर के लिए बहुत ही अच्छा फल है यह Inflammation दूर करने में भी मदद करता है। इसके लिए आप चीकू के पत्तों को पानी में गर्म करके उसके बाद पत्तों को निकाल दें और इस पानी को पिए और इस से गरारे भी करें।
                   चीकू में Haemostatic क्वालिटी होती है जो बवासीर की वजह से होने वाले खून की कमी और इंजरी से होने वाली खून की कमी को दूर करता है। मीठा खाने व ब्रश ना करने की वजह से दांतों में कैविटी हो जाती है एैसे में आप चीकू का छिलका उतार कर खाएं। क्योंकि इसमें लेक्टस होता है जो इस समस्या का उपचार करता है।
                   चेहरे की सुंदरता के लिए आप यदि चीकू को खाते हो तो इससे चेहरे की गंदगी तो दूर होगी ही। साथ ही आपके चेहरे पर निखार भी आता है। चेहरे के ​लिए बहुत ही लाभदायक है ये फल। चेहरे पर यदि झाइयां पड़ गई हों तो इससे उम्र अधिक लगने लगती है। चीकू खाने वाले लोग जल्दी झुर्रियों का शिकार नहीं होते है। क्योंकि ये फल हमारे चेहरे की त्वचा को टाइट बनाकर कर रखता है।

                 चीकू एक ऐसा फल है जो हर मौसम में आसानी से मिल जाता है और बहुत स्वादिष्ट भी होता है। भोजन के बाद यदि चीकू का सेवन किया जाए तो यह निश्चित रूप से लाभ प्रदान करता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं चीकू खाने के कुछ ऐसे ही फायदों के बारे में ....

1. आंखों के लिए अच्छा चीकू में विटामिन ए अच्छी मात्रा में पाया जाता है जिसकी वजह से बुढ़ापे में होने वाली आखों की समस्यों को भी दूर किया जा सकता है।

2. हड्डियों के लिए गुणकारी चीकू में कैल्शियम फास्फोरस और आयरन की अतिरिक्त मात्रा पायी जाती है, जो हड्डियों के लिए आवश्यक होती है। कैल्शियम, आयरन और फास्फोरस की अच्छी मात्रा होने की वजह से हड्डियों को बढ़ने और मजबूती देने में चीकू बहुत लाभ दायक होता है। 

3. एन्टी-इंफ्लेमेटरी एजेंट चीकू में टैनिन की अच्छी मात्रा पाई जाती है जिसकी वजह से यह एक अच्छा एन्टी-इंफ्लेमेटरी एजेंट है। दूसरे शब्दों में कहा जाये तो यह कब्ज, दस्त, और एनिमिया जैसी बिमारिओं से बचाता है, साथ ही आंतों की शक्ति बढ़ता है, हृदय और गुर्दे के रोगों को भी होने से रोकता है। 

4. कैंसर के ख़तरे से बचाता है चीकू में विटामिन ए और बी अच्छी मात्रा पाया जाता है, और इसमें एंटीऑक्सिडेंट, फाइबर और अन्य पोषक तत्व भी पाए जाते हैं जो जो कैंसर से बचाता है। विटामिन ए फेफड़ों और मुँह के कैंसर से बचाता है। 

5. सोर्स ऑफ़ एनर्जी चीकू में ग्लूकोज अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है। जो लोग रोज़ व्यायाम और कसरत करते हैं, उन्हें ऊर्जा की बहुत आवश्यकता होती है इसलिए उन लोगों को चीकू रोज़ खाना चाहिए। 

6. कब्ज से राहत चीकू में फाइबर (5.6/100g) मात्रा में पाया जाता है, इस लिए इसमें अच्छी मात्र में लैक्सटिव(रेचक) पाया जाता है जो कब्ज से राहत दिलाता है और अन्य संक्रमण से लड़ने की शक्ति देता है। 

7. वजन घटाने में सहायक चीकू वजन घटाने में बहुत लाभ दायक होता है। यह गैस्ट्रिक एंजाइमों को खत्म करके पाचन तंत्र को मजबूत कर मोटापे से बचाता है। 

8. दस्‍त से राहत चीकू में एंटी- डाइरियल के गुण भी पाए जाते हैं। पानी में चीकू को उबाल कर बनाये गए काढ़े को पीने से दस्त से आराम मिलती है। यह बवासीर और पेचिश से भी राहत पहुंचता है। 

9. एंटी वायरल और एंटी बैक्टीरियल गुण पॉलीफेनोलिक एंटीऑक्सीडेंट के होने के कारण चीकू में कई एंटी-वायरल, एंटी-परसिटिक और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। एंटीओक्सिडेंट होने के कारण यह शरीर में बैक्टीरिया को आने से रोकता है, विटामिन सी हानिकारक मुक्त कण को नष्ट करता है, और पोटेशियम, आयरन, फोलेट, और नियासिन पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है। 

10. हेमोसटाटिक प्रॉपर्टीज चीकू में हेमोसटाटिक प्रॉपर्टीज के गुण भी पाए जाते हैं मतलब यह शरीर में होने वाले रक्त के नुकसान से भी बचाता है। इस प्रकार, चीकू बवासीर और ज़ख़्म को भी जल्दी ठीक कर देता है, और इसके बीज को पीस कर उसे कीड़े के काटने की जगह पर भी लगाया जा सकता है। 

11. झुर्रियों को कम करे चीकू में एंटीऑक्सीडेंट अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। इसलिए यह उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को रोकने में सहायक है क्योंकि यह फ्री रेडिकल्स को समाप्त कर देता है, और यह झुर्रियों को भी कम कर देता है। 

12. गुर्दे की पथरी चीकू के फल के बीज को पीस का खाने से गुर्दे की पथरी को द्वारा पेशाब निकाल देता है। यह साथ ही यह गुर्दे के रोगों के से भी बचाता है। 

13. सर्दी और खांसी चीकू में कुछ खास तत्व पाए जाते हैं जो श्वसन तंत्र से कफ और बलगम निकाल कर और पुरानी खांसी में राहत देता है। इस प्रकार यह सर्दी और खांसी से बचाता है। 

14. गर्भावस्था के दौरान लाभदायक कार्बोहाइड्रेट और आवश्यक पोषक तत्वों की अच्छी मात्रा पाए जाने की वजह से यह गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए चीकू बहुत फायदेमंद होता है। चीकू गर्भावस्था के दौरान होने वाली अन्य कमजोरी जैसे मतली और चक्कर जैसी दिक्कतों को भी कम करता है। 

15. विषहरण चीकू एक मूत्रवर्धक के रूप में भी कार्य करता है, यह शरीर से पेशाब द्वारा गंदगी को निकलने में मदद करता है। 

16. मानसिक स्वास्थ्य चीकू दिमाग को शांत रखने में बहुत मदद करता है। यह दिमाग की तंत्रिकाओं को शांत और तनाव को कम करने में मदद करता है। इस प्रकार, यह अनिद्रा, चिंता और अवसाद से पीड़ित व्यक्तियों के लिए बहुत लाभ दायक होता है। 

17. चमकदार त्वचा चीकू आपकी त्वचा की चमक बनाये रखने में भी काफी मदद करता है। इसमें विटामिन ई पाया जाता है जो आपकी त्वचा को नमी देते है और जिससे आपकी त्वचा स्वस्थ और सुंदर हो जाती है। इसलिए, चीकू आपकी त्वचा के लिए लाभ दायक है। 

18. बालों के लिए गुणकारी चीकू के बीज से निकाला गया तेल बालों को मॉइस्चराइज़ और सॉफ्ट करके बालों को नयी चमक देता है। यह घुंघराले बालों के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। और बहुत जल्दी अब्सोर्ब हो जाता है। 

19. बालों को झड़ने से रोकता है चीकू के बीज का तेल सिर की त्वचा को पोषण और स्वस्थ बनाता है, और बालों को बढ़ने में भी मदद करता है। यह सर में होने वाली सूजन की वजह से बाल गिरने के उपचार में भी कारगर है। 

20. डैन्ड्रफ भगाए चीकू के बीज का पेस्ट बनाले और उसे अरंडी के तेल के साथ मिलाले, फिर इस मिश्रण को सिर की त्वचा पर लगाये और अगले दिन धोले। इससे आपके बाल चमकदार और डैन्ड्रफ फ्री हो जाएंगे। 



www.updatusindia.blogspot.com
  • Share This:  
  •  Facebook
  •  Twitter
  •  Google+
  •  Stumble
  •  Digg
Email ThisBlogThis!Share to XShare to Facebook
Newer Post Older Post Home

0 comments:

Post a Comment

thanks for visitng my blog.

Categories

automobile bollywood update computer update health update mobile update new vacancy news updates technology update

Popular Posts

  • MP Patwari Cutoff List & Results 2017 now available @ peb.mp.gov.in
    MP PEB Vyapam Patwari Cuttoff List & results 2017 now available @ peb.mp.gov.in NEW DELHI: The  Madhya Pradesh Professional Examinat...
  • 16 साल से कम उम्र के लोग अब नहीं चला सकेंगे व्हाट्सएप minimum age on whatsapp..
    16 साल से कम उम्र के लोग अब नहीं चला सकेंगे व्हाट्सएप minimum age on whatsapp whatsapp www.updatusindia.blogspot.com ....... ... व्...
  • iPhone 8 and iPhone 8 plus special varient launch.......
    एपल ने आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस का रेड एडिशन भारत में लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन को कंपनी पहले ही वैश्विक स्तर पर लॉन्च कर चुकी ह...
  • Asus Zenfone Max Pro M1 - Full phone specifications...best budget mobile...
    Asus Zenfone Max Pro (M1) www.updatusindia.blogspot.in Asus Zenfone Max Pro (M1) www.updatusindia.blogspot.in NETWORK Technolo...
  • MPBSE Results 2018: MP Board 10वीं और 12वीं का Result check here
    MPBSE Results 2018: 14 मई को जारी होगा MP Board 10वीं और 12वीं का Result CLICK HERE TO CHECK MP BOARD 10TH RESULT 2018 CLICK HERE...

Recent Posts

updatus india

Blog Archive

  • ▼  2018 (43)
    • ►  05/13 - 05/20 (2)
    • ►  04/29 - 05/06 (1)
    • ►  04/22 - 04/29 (2)
    • ►  04/08 - 04/15 (2)
    • ►  04/01 - 04/08 (4)
    • ►  03/25 - 04/01 (4)
    • ►  03/11 - 03/18 (3)
    • ▼  03/04 - 03/11 (8)
      • गर्मी के मौसम में फायदेमंद है चीकू, ये 20 गुण आपको...
      • Hate Story 4 Movie Review: लव, सेक्‍स, धोखा और नफर...
      • फोर्ब्स लिस्ट 2018: ये हैं भारत के टॉप 10 अरबपति, ...
      • सैमसंग ने लॉन्च किया Galaxy S9 और Galaxy S9 Plus, ...
      • बेटे को Porn फिल्मों की लगी थी लत, पिता ने किया ये...
      • Sunny Leone को 'हुए' दो बेटे, सोशल मीडिया पर ऐसे ज...
      • गूगल प्लेस्टोर पर अब साराह और ट्यूबमेट जैसे ये 5 ए...
      • व्हाट्सएप का नया अपडेट, 4,096 सेंकेड बाद भी डिलिट ...
    • ►  02/25 - 03/04 (8)
    • ►  02/18 - 02/25 (5)
    • ►  02/11 - 02/18 (4)

Categories

automobile bollywood update computer update health update mobile update new vacancy news news updates results technology update

Recent

updatus india

Author

updatus india
View my complete profile

Translate

About Me

updatus india
View my complete profile

Contact Form

Name

Email *

Message *

Total Pageviews

Followers

Copyright © updatus india | Powered by Blogger
Design by deepak mehra | Blogger Theme by deepak mehra