updatus india

everything is here.

  • Home
  • about us
  • contact us
  • privacy policy
  • Disclaimer
  • forums
  • Home
  • Mobile/मोबाईल
  • technolodgy/टेक्नोलॉजी
  • automobile/ऑटोमोबाईल
  • Health/हेल्थ
  • new vacancy
  • bollywood
  • news updates

Saturday, 7 April 2018

Salman Khan Granted Bail In Blackbuck Poaching Case .......Happy All Bollywood industry....सलमान खान की बेल से बी टाउन में खुशी की लहर

 updatus india     20:09:00     bollywood update, news, news updates     No comments   


     सलमान खान की बेल से बी टाउन में खुशी की लहर, शिल्पा शिंदे बोली- टाइगर वापस लौट आया......
salman khan
www.updatusindia.blogspot.in

                           काला हिरण शिकार मामले में दोषी करार दिए गए सलमान खान की जमानत याचिका मंजूर कर ली गई है। जोधपुर सेशन कोर्ट के जज रविंद्र कुमार जोशी ने सलमान को 25-25 हजार रुपये के दो निजी मुचलकों पर जमानत दी है। सलमान को जमानत मिलते ही सोशल मीडिया पर भी जश्न का माहौल शुरू हो गया है। इसी के साथ बी टाउन सेलेब्स के रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं।

                             बिग बॉस सीजन 11 की विनर शिल्पा शिंदे ने सोशल मीडिया पर लिखा- टाइगर वापस लौट आया है। एक अच्छा इंसान केवल आशीर्वाद और दुआएं चाहता है। इन्हीं चीजों ने असर दिखाया है। धन धना धन। वहीं, डायरेक्टर सुभाष घई ने लिखा- भगवान का शुक्रिया देर हैं अंधेर नहीं। अच्छे कामों का हमेशा फल मिलता है। अपनी बड़ी गलतियों के लिए वह 20 सालों से सजा भुगत रहे हैं और अभी भी न्याय का इंतजार कर रहे हैं। सिंगर अदनान सामी ने लिखा- अपने प्यारे भाई सलमान खान को बेल मिलने पर बेहद खुश हूं। जल्द घर लौटों। जय हो।

Shilpa Shinde@ShindeShilpaS
Shhh!! Tiger is back !!

What a good human wants is only the blessings and that has worked for him.

Dhan Dhana Dhan
3:25 PM - Apr 7, 2018
  • 4,397
  • 2,066 people are talking about this
Twitter Ads info and privacy

        देर रात तक होंगे मुंबई






















                           सलमान के खास दोस्त जफर सरेशवाला ने टाइम्स नाउ से बातचीत में कहा कि ये बेहद लॉजिकल निर्णय हैं जिसका हम सभी लोग इंतजार कर रहे थे। देर आया दुरुस्त आया। हम लोगों को उम्मीद थी कि वह कल ही छूट जाते, लेकिन कोई बात नहीं। इस निर्णय से बहुत खुश हूं। जफर के मुताबिक हर बेल की तरह इसमें भी कुछ औपचारिकताएं पूरी करनी होगी। आज रात तक सलमान मुंबई में होंगे। 

          7 मई को कोर्ट में होंगे पेश 
                       सलमान को 25 हजार के 2 बॉन्ड भरने होंगे और वह देश कोर्ट के आदेश के बिना नहीं छोड़कर जा सकते। सलमान को 7 मई को फिर से कोर्ट में पेश होना पड़ेगा।गुरुवार को सजा सुनाए जाने के बाद सलमान ने जोधपुर सेंट्रल जेल में दो रातें काटी। सत्र न्यायालय की इस आदेश की कॉपी को अब सीजेएम अदालत में भेजा जाएगा, जिसके बाद रिहाई का आदेश जोधपुर सेंट्रल जेल भेजा जाएगा। इन सारी औपचारिकताओं के पूरा होने के बाद सलमान को रिहा कर दिया जाएगा। 

आपको बता दे की  सोफ‍िया हयात ने सलमान खान के काला हिरण मारने के जुर्म में जेल जाने पर खुशी जाहिर की थी | 
sofia hayat
www.updatusindia.blogspot.in


सलमान खान की सजा पर खुश हुई एक्ट्रेस Sofia Hayat, बोली- कर्मों की म‍िली सजा........

                          अभिनेत्री सोफ‍िया हयात ने सलमान खान के काला हिरण मारने के जुर्म में जेल जाने पर खुशी जाहिर की है। सोफ‍िया ने इंस्‍टाग्राम पर एक पोस्‍ट डाली है ज‍िसमें उन्‍होंने ल‍िखा है- 'अंत में आपका कर्मा आपको पकड़ ही लेता है। ज्यादातर लोग सलमान के खिलाफ बात करने से डरते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि वह बॉलीवुड को कंट्रोल करते हैं। लेकिन मैं बोलने से नहीं डरती हूं। मुझे बहुत खुशी है कि जो काम सलमान ने किया उसके लिए उन्हें जेल जाना पड़ा।

सलमान खान की कोस्‍टार रहीं रानी मुखर्जी ने कहा क‍ि 
                           मेरा प्यार हमेशा उनके साथ बना रहेगा। वह बहुत अच्‍छे इंसान हैं। काला हिरण शिकार मामले में अभिनेता सलमान खान को पांच साल की सजा मिलने पर राज्यसभा सांसद व अभिनेत्री जया बच्चन ने कहा कि सलमान खान ने बीतें सालों में लोगों की भलाई के लिए काफी काम किया है और उसे देखते हुए उन्हें सजा में राहत मिलनी चाहिए थी। अभिनेत्री ने कहा कि 20 वर्षों के बाद भी सलमान खुद को दोषी महसूस कर रहे हैं। सलमान के आचरण को देखते हुए उन्हें राहत दी जानी चाहिए थी। वहीं बिग बॉस का लेटेस्‍ट सीजन जीतने वालीं श‍िल्‍पा श‍िंदे ने भी सलमान खान को सजा मिलने पर दुख जताया है।




www.updatusindia.blogspot.com
Read More
  • Share This:  
  •  Facebook
  •  Twitter
  •  Google+
  •  Stumble
  •  Digg

Friday, 6 April 2018

335 लोगों की गलती से लीक हुआ 5.6 लाख भारतीयों का डेटा ...By mistake 5.6 lakh Indians data leaked from the fault of 335 people...

 updatus india     17:04:00     computer update, news, news updates, technology update     No comments   


facebook data leak
www.updatusindia.blogspot.in

                          एक निजी मार्केटिंग कंपनी द्वारा 5.6 लाख से ज्यादा भारतीय फेसबुक (Facebook) उपभोक्ताओं के निजी डाटा से समझौता किया गया। इस निजी मार्केटिंग कंपनी ने बाद में निजी जानकारियों को कैंब्रिज एनालिटिका (Cambridge Analytica) को बेच दी। कैंब्रिज एनालिटिका ब्रिटेन स्थित एक कंपनी है जो वैश्विक गोपनीयता उल्लंघन में फंसी है। सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनी ने गुरुवार को भारत सरकार को समझौता किए गए एकाउंट के बारे में सूचित किया। सोशल मीडिया कंपनी यह सूचना उपभोक्ता डाटा में सेंधमारी को लेकर दी गई नोटिस व फेसबुक से सुरक्षा सुनिश्चित करने व निजी डाटा का दुरूपयोग रोकने को लेकर उठाए जा रहे कदमों की जानकारी को लेकर दी है।

                         फेसबुक के एक प्रवक्ता ने कहा कि भारत में 335 फेसबुक उपभोक्ताओं द्वारा एक क्विज एप 'दिसइजयोरडिजिटललाइफ' नवंबर 2013 से दिसंबर 2015 के बीच इंस्टाल करने के बाद 562,455 उपभोक्ताओं के डाटा में सेंधमारी हुई। निजी मार्केटिंग कंपनी ने लोगों की जानकारियां एक क्विज एप से जुटाईं थीं। यह प्रतिक्रिया फेसबुक के मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी माइक श्रोएफर के एक ब्लॉग पोस्ट में यह कहे जाने के बाद आई है कि डाटा में सेंधमारी से लोगों का कंपनी पर से विश्वास टूटा है। श्रोएफर ने लिखा, 'हमारा मानना है कि फेसबुक का अमेरिका के कुल 8.7 करोड़ से ज्यादा लोगों का डाटा कैम्ब्रिज एनालिटिका के साथ अनुचित तरीके से साझा किया गया।'

335 लोगों ने इंस्टॉल किया था एप
                           इस एप को कैंब्रिज विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान के शोधकर्ता एलेक्सेंडर कोगन व उनकी कंपनी ग्लोबल साइंस रिसर्च ने विकसित किया था। इस एप ने न सिर्फ 335 उपभोक्ताओं बल्कि उनके दोस्तों के साथ दोस्तों के दोस्तों का डाटा भी निकाल लिया था। भारत में 335 लोगों ने इस एप को इंस्टाल किया था, जो कि दुनिया भर में इंस्टाल किए गए का 0.1 फीसदी था। लेकिन यह सूचना एप को इंस्टाल करने वाले लोगों तक सीमित थी, जिहोंने इसे 2013 से दिसंबर 2015 इंस्टाल किया था।
कुल 562,455 लोग हुए प्रभावित
                           उन्होंने कहा, 'हमें बाद में पता चला कि भारत में इससे 562,120 अतिरिक्त लोग भी प्रभावित हुए हैं, जिसमें एप को इंस्टाल करने वाले के दोस्त भी शामिल हैं। इस तरह भारत में इससे प्रभावित होने वालों की संभावित कुल संख्या 562,455 हो जाती है।' हालांकि, सोशल मीडिया दिग्गज कंपनी ने इन 335 उपभोक्ताओं की पहचान या जगह का खुलासा नहीं किया। फेसबुक सोमवार 9 अप्रैल से सभी 562,455 उपभोक्ताओं के खातों की निजता के उल्लंघन को लेकर उनके न्यूज फीड के शीर्ष पर एक लिंक दिखाएगी, ताकि वे देख सकें कि वे किन एपों का इस्तेमाल करते हैं और इन एपों के जरिए साझा होने वाली सूचना को जान सकते हैं।

www.updatusindia.blogspot.com
Read More
  • Share This:  
  •  Facebook
  •  Twitter
  •  Google+
  •  Stumble
  •  Digg

काला हिरण केस : After 12 year salman khan in jail, 12 साल बाद फिर जेल में सलमान खान,

 updatus india     16:41:00     bollywood update, news, news updates     No comments   

              काला हिरण केस में 20 साल के बाद बॉलीवुड स्‍टार सलमान खान को 5 साल की सजा                          
salman khan in jail
www.updatusindia.blogspot.in/
 
                    काला हिरण केस में 20 साल के बाद बॉलीवुड स्‍टार सलमान खान को 5 साल की सजा सुनाई गई है। जोधपुर कोर्ट में इस फैसले को सुनाया गया जिसके बाद सलमान खान को वहां की जेल में भेज द‍िया गया। वैसे यह पहली बार नहीं है जब सलमान खान जेल गए हों। इससे पहले भी वह दो बार जेल जा चुके हैं। बता दें क‍ि 2006 में इसी काला हिरण श‍िकार केस में वह जोधपुर जेल में रहे थे और अब करीब 12 साल बाद उनको फ‍िर उसी मामले के चलते उसी कोर्ट में जाना पड़ा है। 















                   जोधपुर जेल में इस बार सलमान खान को बैरक नंबर 2 में रखा गया है। गौर करने वाली बात ये है कि इसी जेल के बैरक नंबर एक में आसाराम बापू बंद हैं। वैसे सलमान खान जब पिछली बार जेल से बाहर आए थे तो उन्‍होंने वहां समय बिताने के अपने अनुभवों को इंड‍िया टुडे के साथ शेयर किया था। इस बातचीत में दबंग खान ने शुरुआत में तो अपने मजाक‍िया अंदाज में कहा था क‍ि वहां उन्‍होंने बहुत एंजॉय किया। 
                    वैसे बॉडी को लेकर एक्‍टिव सलमान खान जेल में भी रहते थे। उन्‍होंने बताया था क‍ि वहां भी वह एक्सरसाइज करते थे। उनके रुटीन में दिन में दो बार पुशअप्‍स और क्रंचेस शामिल थे। 





































                     लेकिन बातों-बातों में उन्‍होंने वहां की अपनी दिक्‍कतें भी बताई थीं।सलमान खान को जेल में रहने के लिए सबसे बड़ी दिक्‍कत होती थी वॉशरूम की। सलमान खान ने इस इंटरव्‍यू में बताया था क‍ि जेल को उनको बाथरूम की दिक्‍कत होती थी। सलमान ने कहा था क‍ि पुलिस कस्टडी में 9-12 लोगों के लिए एक बाथरूम और एक टॉयलेट होता था। वहीं बैरक के टॉयलेट टूटे-फूटे होते थे। हालांक‍ि सलमान ने हंसते हुए कहा था क‍ि न्यायिक हिरासत के दौरान सेंट्रल जेल में अलग सुइट मिलता था। 
आखिर दूसरे आरोपी क्यों हुए आजाद
                         सवाल ये है कि जब सलमान और दूसरे अभियुक्तों पर एक ही तरह की धारा चल रही थी तो सैफ अली खान, तब्बू, सोनाली बेंद्रे को आजादी कैसे मिल गई। इस मुद्दे पर कानून के जानकारों का कहना है कि जब किसी मामले में एक से ज्यादा अभियुक्त होते हैं तो उनमें से कोई मुख्य अभियुक्त होता है, जबकि दूसरे लोग सहअभियुक्त होते हैं। जब जांच अधिकारी जांच करता है तो इसमें ये महत्वपूर्ण होता है कि वो आरोपियों के खिलाफ कितनी गहराई से जांच करता है। घटना के हिसाब से धाराएं तय की जाती हैं। लेकिन आरोपियों की भूमिका को अलग अलग ढंग से देखा जाता है और अदालत में चार्जशीट दायर की जाती है।
                      कांकणी गांव में जिस समय काले हिरणों का शिकार किया गया उसमें जांच अधिकारी और अभियोजन पक्ष ये साबित करने में कामयाब रहे कि जिस बंदूक से गोली चलाई गई थी वो सलमान के हाथों में थी। लेकिन दूसरे आरोपियों के बारे में ये बता सकने में नाकाम रहे कि घटना के समय वो लोग मौका-ए-वारदात से कितनी दूर या करीब थे। ऐसे हालात में अभियोजन का पक्ष कमजोर हो जाता है,जिसका फायदा आरोपियों को मिलता है। सैफ अली खान, तब्बू, सोनाली बेंद्रे और नीलम को संदेह का फायदा मिला। लेकिन ये उनके लिए फौरी तौर पर ही राहत है। विश्नोई समाज के लोगों का कहना है कि वो अदालत के फैसले का अध्ययन करेंगे और ऊपरी अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे।



















                                सलमान को सजा, चिंता में फिल्मी बाजार

सलमान खान ने बड़े परदे पर एक बार डायलॉग दिल में आता हूं समझ में नहीं से लोगों का दिल जीत लिया था। उनके दिल में तो अब तक कई आये लेकिन सलमान के भूत-वर्तमान और भविष्य को लेकर अब इतने सवाल हैं कि बॉलीवुड और ब्रांड बाजार की चिंता बढ़ गई है। ये दांव 500 करोड़ से अधिक का है। सलमान खान की इस साल आने वाली सबसे पहली फिल्म रेस 3 है। सलमान इसी साल अपनी फिल्म दबंग 3 लाने की भी सोच रहे हैं। सारी तैयारियां पूरी हो गई है। फिल्म को सलमान खान ही प्रोड्यूस करेंगे और लागत 100 करोड़ से ऊपर की होगी।अगले साल की ईद पर वो फिल्म भारत ले कर आयेंगे। अली अब्बास ज़फर के निर्देशन में बनने वाली ये फिल्म उनके बहनोई अतुल अग्निहोत्री के प्रोडक्शन में बनेगी। भारत का जिस तरह का ग्राफ डिजाइन किया गया है उससे ये तो तय कि फिल्म में 125 करोड़ तक का खर्चा होगा।

www.updatusindia.blogspot.com
Read More
  • Share This:  
  •  Facebook
  •  Twitter
  •  Google+
  •  Stumble
  •  Digg

Wednesday, 4 April 2018

"BAAGHI 2" box office collection after 5 days पहले ही वीक में टाइगर की फ‍िल्‍म ने तोड़ा पद्मावत का र‍िकॉर्ड....

 updatus india     20:28:00     bollywood update, news, news updates     No comments   

baaghi 2
tiger sheroff
                    बॉलीवुड अभ‍िनेता टाइगर श्रॉफ और द‍िशा पटानी की फिल्म बागी 2 की कमाई का क्रम जारी रहा है। फिल्म युवाओं को खूब पसंद आ रही है। फ‍िल्‍म ने र‍िलीज के पांचवे द‍िन 10.60 करोड़  की कमाई की है। अहमद खान के निर्देशन में बनी फिल्म 'बागी-2' की अब तक की कुल कमाई 95.80 करोड़ रुपये पहुंच गई है। बुधवार को ये फ‍िल्‍म 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। 
                     बॉक्‍स आफ‍िस इंड‍िया की र‍िपोर्ट के अनुसार, टाइगर श्रॉफ यंग जेनरेशन के एक्टर्स में बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर बन गए हैं। पहले द‍िन 25 करोड़ की कमाई के साथ उन्‍होंने स‍िर्फ रणवीर स‍िंह ही नहीं, वरुण धवन, अर्जुन कपूर, रणबीर कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा को पीछे छोड़ दिया है। 

                      बागी 2 की सक्‍सेस से इसके डायरेक्‍टर अहमद खान भी बेहद उत्साहित हैं। हालांकि वह ये बात पहले ही कह चुके थे कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म अच्छा करेगी। और अब वह बागी 3 की तैयारी भी कर रहे हैं। अहमद कहते हैं - लोगों को बागी पसंद आई थी, इसलिए बागी-2 बनाई। इसमें कोई शक नहीं कि यह पहली फिल्म से बेहतर है। पब्लिक डिमांड पर ही अब बागी-3 में लगने वाला हूं अक्षय कुमार और ऋतिक रोशन ने की तारीफ 
                        बागी 2 में टाइगर श्रॉफ के एक्शन को लेकर लोगों में जबरदस्त क्रेज है। बी टाउन के कई बड़े चेहरे खुलकर उनकी तारीफ कर रहे हैं। अक्षय कुमार ने ट्वीट कर टाइगर श्रॉफ को लेकर एक बड़ी बात कही है। अक्षय कुमार ने ट्वीट में लिखा, 'बॉलीवुड को अब से गर्व के साथ कह सकता है कि अब उसके पास भी अपना 'टोनी जा' है.'बता दें टोनी जा इंटरनेशल मार्शियल आर्ट्स एक्टर हैं।




    Baaghi 2 के डायरेक्‍टर का दावा, टाइगर श्रॉफ की                        Baaghi 3 भी होगी ब्‍लॉकबस्‍टर







                        वैसे बागी की सक्‍सेस से इसके डायरेक्‍टर अहमद खान भी बेहद उत्साहित हैं। हालांकि वह ये बात पहले ही कह चुके थे कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म अच्छा करेगी। और अब वह बागी 3 की तैयारी भी कर रहे हैं। अहमद कहते हैं - लोगों को बागी पसंद आई थी, इसलिए बागी-2 बनाई। इसमें कोई शक नहीं कि यह पहली फिल्म से बेहतर है। पब्लिक डिमांड पर ही अब बागी-3 में लगने वाला हूं।
ahmad khan
baaghi 2
                             वैसे फिल्म की सफलता को लेकर आश्वस्त अहमद खान टाइगर श्रॉफ सरीखी नई पीढ़ी के कलाकारों से खासे प्रभावित हैं। वह कहते हैं - एक समय था जब इंडस्ट्री बच्चन और खान तिकड़ी तक ही सीमित थी, लेकिन अब एक से बढ़कर एक प्रतिभाशाली लोग इंडस्ट्री में आ रहे हैं। डांस, एक्शन, कॉमेडी इन तीनों विधाओं में हमारे पास यंगस्टर्स की पूरी फौज है। शाहिद कपूर, टाइगर श्रॉफ, रणवीर सिंह, वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, आयुष्मान खुराना, राजकुमार राव कितने ही बेहतरीन कलाकार हैं, जो हिंदी सिनेमा को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।









                             वैसे बागी 2 की सफलता को लेकर अहमद ने एक और कारण बताया है। आम धारणा है कि किसी भी फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म के मुकाबले बाकी के पार्ट्स ज्यादा हिट नहीं होते। लोगों में इस तरह की फ्रेंचाइजी को लेकर क्रेज खत्म हो जाता है, लेकिन अहमद इससे सहमत नहीं हैं। 
                  उनका कहना है - किसने कहा लोगों का क्रेज खत्म हो जाता है? 'गोलमाल' के बाद उसके जितने भी पार्ट बनें, सभी पसंद किए गए। 'हेरा फेरी 2' पहले वाली से ज्यादा हिट रही। 'हेट स्टोरी' फ्रेंचाइजी की फिल्में भी हिट रही हैं। 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्‍स', 'सिंघम', 'दबंग', 'हाउसफुल' और 'धूम' बेहिसाब फिल्में हैं, जिन्होंने पहले पार्ट की तुलना में अच्छी कमाई की। 
                  पार्ट बनते ही इसलिए हैं, क्योंकि वे हिट होते हैं। 'बागी' हिट रही, तभी हमने 'बागी-2' बनाई और अब 'बागी-3' की तैयारी कर रहे हैं। यह एक तरह का भ्रम है और कुछ नहीं।




















www.updatusindia.blogspot.com
Read More
  • Share This:  
  •  Facebook
  •  Twitter
  •  Google+
  •  Stumble
  •  Digg
Newer Posts Older Posts Home

Categories

automobile bollywood update computer update health update mobile update new vacancy news updates technology update

Popular Posts

  • MP Patwari Cutoff List & Results 2017 now available @ peb.mp.gov.in
    MP PEB Vyapam Patwari Cuttoff List & results 2017 now available @ peb.mp.gov.in NEW DELHI: The  Madhya Pradesh Professional Examinat...
  • 16 साल से कम उम्र के लोग अब नहीं चला सकेंगे व्हाट्सएप minimum age on whatsapp..
    16 साल से कम उम्र के लोग अब नहीं चला सकेंगे व्हाट्सएप minimum age on whatsapp whatsapp www.updatusindia.blogspot.com ....... ... व्...
  • iPhone 8 and iPhone 8 plus special varient launch.......
    एपल ने आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस का रेड एडिशन भारत में लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन को कंपनी पहले ही वैश्विक स्तर पर लॉन्च कर चुकी ह...
  • Asus Zenfone Max Pro M1 - Full phone specifications...best budget mobile...
    Asus Zenfone Max Pro (M1) www.updatusindia.blogspot.in Asus Zenfone Max Pro (M1) www.updatusindia.blogspot.in NETWORK Technolo...
  • MPBSE Results 2018: MP Board 10वीं और 12वीं का Result check here
    MPBSE Results 2018: 14 मई को जारी होगा MP Board 10वीं और 12वीं का Result CLICK HERE TO CHECK MP BOARD 10TH RESULT 2018 CLICK HERE...

Recent Posts

updatus india

Blog Archive

  • ▼  2018 (43)
    • ►  05/13 - 05/20 (2)
    • ►  04/29 - 05/06 (1)
    • ►  04/22 - 04/29 (2)
    • ►  04/08 - 04/15 (2)
    • ▼  04/01 - 04/08 (4)
      • Salman Khan Granted Bail In Blackbuck Poaching Cas...
      • 335 लोगों की गलती से लीक हुआ 5.6 लाख भारतीयों का ड...
      • काला हिरण केस : After 12 year salman khan in jail,...
      • "BAAGHI 2" box office collection after 5 days पहले...
    • ►  03/25 - 04/01 (4)
    • ►  03/11 - 03/18 (3)
    • ►  03/04 - 03/11 (8)
    • ►  02/25 - 03/04 (8)
    • ►  02/18 - 02/25 (5)
    • ►  02/11 - 02/18 (4)

Categories

automobile bollywood update computer update health update mobile update new vacancy news news updates results technology update

Recent

updatus india

Author

updatus india
View my complete profile

Translate

About Me

updatus india
View my complete profile

Contact Form

Name

Email *

Message *

Total Pageviews

Followers

Copyright © updatus india | Powered by Blogger
Design by deepak mehra | Blogger Theme by deepak mehra