updatus india

everything is here.

  • Home
  • about us
  • contact us
  • privacy policy
  • Disclaimer
  • forums
  • Home
  • Mobile/मोबाईल
  • technolodgy/टेक्नोलॉजी
  • automobile/ऑटोमोबाईल
  • Health/हेल्थ
  • new vacancy
  • bollywood
  • news updates

Friday, 6 April 2018

335 लोगों की गलती से लीक हुआ 5.6 लाख भारतीयों का डेटा ...By mistake 5.6 lakh Indians data leaked from the fault of 335 people...

 updatus india     17:04:00     computer update, news, news updates, technology update     No comments   


facebook data leak
www.updatusindia.blogspot.in

                          एक निजी मार्केटिंग कंपनी द्वारा 5.6 लाख से ज्यादा भारतीय फेसबुक (Facebook) उपभोक्ताओं के निजी डाटा से समझौता किया गया। इस निजी मार्केटिंग कंपनी ने बाद में निजी जानकारियों को कैंब्रिज एनालिटिका (Cambridge Analytica) को बेच दी। कैंब्रिज एनालिटिका ब्रिटेन स्थित एक कंपनी है जो वैश्विक गोपनीयता उल्लंघन में फंसी है। सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनी ने गुरुवार को भारत सरकार को समझौता किए गए एकाउंट के बारे में सूचित किया। सोशल मीडिया कंपनी यह सूचना उपभोक्ता डाटा में सेंधमारी को लेकर दी गई नोटिस व फेसबुक से सुरक्षा सुनिश्चित करने व निजी डाटा का दुरूपयोग रोकने को लेकर उठाए जा रहे कदमों की जानकारी को लेकर दी है।

                         फेसबुक के एक प्रवक्ता ने कहा कि भारत में 335 फेसबुक उपभोक्ताओं द्वारा एक क्विज एप 'दिसइजयोरडिजिटललाइफ' नवंबर 2013 से दिसंबर 2015 के बीच इंस्टाल करने के बाद 562,455 उपभोक्ताओं के डाटा में सेंधमारी हुई। निजी मार्केटिंग कंपनी ने लोगों की जानकारियां एक क्विज एप से जुटाईं थीं। यह प्रतिक्रिया फेसबुक के मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी माइक श्रोएफर के एक ब्लॉग पोस्ट में यह कहे जाने के बाद आई है कि डाटा में सेंधमारी से लोगों का कंपनी पर से विश्वास टूटा है। श्रोएफर ने लिखा, 'हमारा मानना है कि फेसबुक का अमेरिका के कुल 8.7 करोड़ से ज्यादा लोगों का डाटा कैम्ब्रिज एनालिटिका के साथ अनुचित तरीके से साझा किया गया।'

335 लोगों ने इंस्टॉल किया था एप
                           इस एप को कैंब्रिज विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान के शोधकर्ता एलेक्सेंडर कोगन व उनकी कंपनी ग्लोबल साइंस रिसर्च ने विकसित किया था। इस एप ने न सिर्फ 335 उपभोक्ताओं बल्कि उनके दोस्तों के साथ दोस्तों के दोस्तों का डाटा भी निकाल लिया था। भारत में 335 लोगों ने इस एप को इंस्टाल किया था, जो कि दुनिया भर में इंस्टाल किए गए का 0.1 फीसदी था। लेकिन यह सूचना एप को इंस्टाल करने वाले लोगों तक सीमित थी, जिहोंने इसे 2013 से दिसंबर 2015 इंस्टाल किया था।
कुल 562,455 लोग हुए प्रभावित
                           उन्होंने कहा, 'हमें बाद में पता चला कि भारत में इससे 562,120 अतिरिक्त लोग भी प्रभावित हुए हैं, जिसमें एप को इंस्टाल करने वाले के दोस्त भी शामिल हैं। इस तरह भारत में इससे प्रभावित होने वालों की संभावित कुल संख्या 562,455 हो जाती है।' हालांकि, सोशल मीडिया दिग्गज कंपनी ने इन 335 उपभोक्ताओं की पहचान या जगह का खुलासा नहीं किया। फेसबुक सोमवार 9 अप्रैल से सभी 562,455 उपभोक्ताओं के खातों की निजता के उल्लंघन को लेकर उनके न्यूज फीड के शीर्ष पर एक लिंक दिखाएगी, ताकि वे देख सकें कि वे किन एपों का इस्तेमाल करते हैं और इन एपों के जरिए साझा होने वाली सूचना को जान सकते हैं।

www.updatusindia.blogspot.com
  • Share This:  
  •  Facebook
  •  Twitter
  •  Google+
  •  Stumble
  •  Digg
Email ThisBlogThis!Share to XShare to Facebook
Newer Post Older Post Home

0 comments:

Post a Comment

thanks for visitng my blog.

Categories

automobile bollywood update computer update health update mobile update new vacancy news updates technology update

Popular Posts

  • MP Patwari Cutoff List & Results 2017 now available @ peb.mp.gov.in
    MP PEB Vyapam Patwari Cuttoff List & results 2017 now available @ peb.mp.gov.in NEW DELHI: The  Madhya Pradesh Professional Examinat...
  • 16 साल से कम उम्र के लोग अब नहीं चला सकेंगे व्हाट्सएप minimum age on whatsapp..
    16 साल से कम उम्र के लोग अब नहीं चला सकेंगे व्हाट्सएप minimum age on whatsapp whatsapp www.updatusindia.blogspot.com ....... ... व्...
  • iPhone 8 and iPhone 8 plus special varient launch.......
    एपल ने आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस का रेड एडिशन भारत में लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन को कंपनी पहले ही वैश्विक स्तर पर लॉन्च कर चुकी ह...
  • Asus Zenfone Max Pro M1 - Full phone specifications...best budget mobile...
    Asus Zenfone Max Pro (M1) www.updatusindia.blogspot.in Asus Zenfone Max Pro (M1) www.updatusindia.blogspot.in NETWORK Technolo...
  • MPBSE Results 2018: MP Board 10वीं और 12वीं का Result check here
    MPBSE Results 2018: 14 मई को जारी होगा MP Board 10वीं और 12वीं का Result CLICK HERE TO CHECK MP BOARD 10TH RESULT 2018 CLICK HERE...

Recent Posts

updatus india

Blog Archive

  • ▼  2018 (43)
    • ►  05/13 - 05/20 (2)
    • ►  04/29 - 05/06 (1)
    • ►  04/22 - 04/29 (2)
    • ►  04/08 - 04/15 (2)
    • ▼  04/01 - 04/08 (4)
      • Salman Khan Granted Bail In Blackbuck Poaching Cas...
      • 335 लोगों की गलती से लीक हुआ 5.6 लाख भारतीयों का ड...
      • काला हिरण केस : After 12 year salman khan in jail,...
      • "BAAGHI 2" box office collection after 5 days पहले...
    • ►  03/25 - 04/01 (4)
    • ►  03/11 - 03/18 (3)
    • ►  03/04 - 03/11 (8)
    • ►  02/25 - 03/04 (8)
    • ►  02/18 - 02/25 (5)
    • ►  02/11 - 02/18 (4)

Categories

automobile bollywood update computer update health update mobile update new vacancy news news updates results technology update

Recent

updatus india

Author

updatus india
View my complete profile

Translate

About Me

updatus india
View my complete profile

Contact Form

Name

Email *

Message *

Total Pageviews

Followers

Copyright © updatus india | Powered by Blogger
Design by deepak mehra | Blogger Theme by deepak mehra