![]() |
| baaghi 2 tiger sheroff |
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी की फिल्म बागी 2 की कमाई का क्रम जारी रहा है। फिल्म युवाओं को खूब पसंद आ रही है। फिल्म ने रिलीज के पांचवे दिन 10.60 करोड़ की कमाई की है। अहमद खान के निर्देशन में बनी फिल्म 'बागी-2' की अब तक की कुल कमाई 95.80 करोड़ रुपये पहुंच गई है। बुधवार को ये फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।
बॉक्स आफिस इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, टाइगर श्रॉफ यंग जेनरेशन के एक्टर्स में बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर बन गए हैं। पहले दिन 25 करोड़ की कमाई के साथ उन्होंने सिर्फ रणवीर सिंह ही नहीं, वरुण धवन, अर्जुन कपूर, रणबीर कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा को पीछे छोड़ दिया है।
बागी 2 की सक्सेस से इसके डायरेक्टर अहमद खान भी बेहद उत्साहित हैं। हालांकि वह ये बात पहले ही कह चुके थे कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म अच्छा करेगी। और अब वह बागी 3 की तैयारी भी कर रहे हैं। अहमद कहते हैं - लोगों को बागी पसंद आई थी, इसलिए बागी-2 बनाई। इसमें कोई शक नहीं कि यह पहली फिल्म से बेहतर है। पब्लिक डिमांड पर ही अब बागी-3 में लगने वाला हूं अक्षय कुमार और ऋतिक रोशन ने की तारीफ
बागी 2 में टाइगर श्रॉफ के एक्शन को लेकर लोगों में जबरदस्त क्रेज है। बी टाउन के कई बड़े चेहरे खुलकर उनकी तारीफ कर रहे हैं। अक्षय कुमार ने ट्वीट कर टाइगर श्रॉफ को लेकर एक बड़ी बात कही है। अक्षय कुमार ने ट्वीट में लिखा, 'बॉलीवुड को अब से गर्व के साथ कह सकता है कि अब उसके पास भी अपना 'टोनी जा' है.'बता दें टोनी जा इंटरनेशल मार्शियल आर्ट्स एक्टर हैं।
Baaghi 2 के डायरेक्टर का दावा, टाइगर श्रॉफ की Baaghi 3 भी होगी ब्लॉकबस्टर
वैसे बागी की सक्सेस से इसके डायरेक्टर अहमद खान भी बेहद उत्साहित हैं। हालांकि वह ये बात पहले ही कह चुके थे कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म अच्छा करेगी। और अब वह बागी 3 की तैयारी भी कर रहे हैं। अहमद कहते हैं - लोगों को बागी पसंद आई थी, इसलिए बागी-2 बनाई। इसमें कोई शक नहीं कि यह पहली फिल्म से बेहतर है। पब्लिक डिमांड पर ही अब बागी-3 में लगने वाला हूं।
![]() |
| ahmad khan baaghi 2 |
वैसे फिल्म की सफलता को लेकर आश्वस्त अहमद खान टाइगर श्रॉफ सरीखी नई पीढ़ी के कलाकारों से खासे प्रभावित हैं। वह कहते हैं - एक समय था जब इंडस्ट्री बच्चन और खान तिकड़ी तक ही सीमित थी, लेकिन अब एक से बढ़कर एक प्रतिभाशाली लोग इंडस्ट्री में आ रहे हैं। डांस, एक्शन, कॉमेडी इन तीनों विधाओं में हमारे पास यंगस्टर्स की पूरी फौज है। शाहिद कपूर, टाइगर श्रॉफ, रणवीर सिंह, वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, आयुष्मान खुराना, राजकुमार राव कितने ही बेहतरीन कलाकार हैं, जो हिंदी सिनेमा को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।
वैसे बागी 2 की सफलता को लेकर अहमद ने एक और कारण बताया है। आम धारणा है कि किसी भी फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म के मुकाबले बाकी के पार्ट्स ज्यादा हिट नहीं होते। लोगों में इस तरह की फ्रेंचाइजी को लेकर क्रेज खत्म हो जाता है, लेकिन अहमद इससे सहमत नहीं हैं।
उनका कहना है - किसने कहा लोगों का क्रेज खत्म हो जाता है? 'गोलमाल' के बाद उसके जितने भी पार्ट बनें, सभी पसंद किए गए। 'हेरा फेरी 2' पहले वाली से ज्यादा हिट रही। 'हेट स्टोरी' फ्रेंचाइजी की फिल्में भी हिट रही हैं। 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स', 'सिंघम', 'दबंग', 'हाउसफुल' और 'धूम' बेहिसाब फिल्में हैं, जिन्होंने पहले पार्ट की तुलना में अच्छी कमाई की।
पार्ट बनते ही इसलिए हैं, क्योंकि वे हिट होते हैं। 'बागी' हिट रही, तभी हमने 'बागी-2' बनाई और अब 'बागी-3' की तैयारी कर रहे हैं। यह एक तरह का भ्रम है और कुछ नहीं।
www.updatusindia.blogspot.com


0 comments:
Post a Comment
thanks for visitng my blog.