काला हिरण केस में 20 साल के बाद बॉलीवुड स्टार सलमान खान को 5 साल की सजा

salman khan in jail
www.updatusindia.blogspot.in/
काला हिरण केस में 20 साल के बाद बॉलीवुड स्टार सलमान खान को 5 साल की सजा सुनाई गई है। जोधपुर कोर्ट में इस फैसले को सुनाया गया जिसके बाद सलमान खान को वहां की जेल में भेज दिया गया। वैसे यह पहली बार नहीं है जब सलमान खान जेल गए हों। इससे पहले भी वह दो बार जेल जा चुके हैं। बता दें कि 2006 में इसी काला हिरण शिकार केस में वह जोधपुर जेल में रहे थे और अब करीब 12 साल बाद उनको फिर उसी मामले के चलते उसी कोर्ट में जाना पड़ा है।

www.updatusindia.blogspot.in/
जोधपुर जेल में इस बार सलमान खान को बैरक नंबर 2 में रखा गया है। गौर करने वाली बात ये है कि इसी जेल के बैरक नंबर एक में आसाराम बापू बंद हैं। वैसे सलमान खान जब पिछली बार जेल से बाहर आए थे तो उन्होंने वहां समय बिताने के अपने अनुभवों को इंडिया टुडे के साथ शेयर किया था। इस बातचीत में दबंग खान ने शुरुआत में तो अपने मजाकिया अंदाज में कहा था कि वहां उन्होंने बहुत एंजॉय किया।
वैसे बॉडी को लेकर एक्टिव सलमान खान जेल में भी रहते थे। उन्होंने बताया था कि वहां भी वह एक्सरसाइज करते थे। उनके रुटीन में दिन में दो बार पुशअप्स और क्रंचेस शामिल थे।
लेकिन बातों-बातों में उन्होंने वहां की अपनी दिक्कतें भी बताई थीं।सलमान खान को जेल में रहने के लिए सबसे बड़ी दिक्कत होती थी वॉशरूम की। सलमान खान ने इस इंटरव्यू में बताया था कि जेल को उनको बाथरूम की दिक्कत होती थी। सलमान ने कहा था कि पुलिस कस्टडी में 9-12 लोगों के लिए एक बाथरूम और एक टॉयलेट होता था। वहीं बैरक के टॉयलेट टूटे-फूटे होते थे। हालांकि सलमान ने हंसते हुए कहा था कि न्यायिक हिरासत के दौरान सेंट्रल जेल में अलग सुइट मिलता था।
आखिर दूसरे आरोपी क्यों हुए आजाद
सवाल ये है कि जब सलमान और दूसरे अभियुक्तों पर एक ही तरह की धारा चल रही थी तो सैफ अली खान, तब्बू, सोनाली बेंद्रे को आजादी कैसे मिल गई। इस मुद्दे पर कानून के जानकारों का कहना है कि जब किसी मामले में एक से ज्यादा अभियुक्त होते हैं तो उनमें से कोई मुख्य अभियुक्त होता है, जबकि दूसरे लोग सहअभियुक्त होते हैं। जब जांच अधिकारी जांच करता है तो इसमें ये महत्वपूर्ण होता है कि वो आरोपियों के खिलाफ कितनी गहराई से जांच करता है। घटना के हिसाब से धाराएं तय की जाती हैं। लेकिन आरोपियों की भूमिका को अलग अलग ढंग से देखा जाता है और अदालत में चार्जशीट दायर की जाती है।
कांकणी गांव में जिस समय काले हिरणों का शिकार किया गया उसमें जांच अधिकारी और अभियोजन पक्ष ये साबित करने में कामयाब रहे कि जिस बंदूक से गोली चलाई गई थी वो सलमान के हाथों में थी। लेकिन दूसरे आरोपियों के बारे में ये बता सकने में नाकाम रहे कि घटना के समय वो लोग मौका-ए-वारदात से कितनी दूर या करीब थे। ऐसे हालात में अभियोजन का पक्ष कमजोर हो जाता है,जिसका फायदा आरोपियों को मिलता है। सैफ अली खान, तब्बू, सोनाली बेंद्रे और नीलम को संदेह का फायदा मिला। लेकिन ये उनके लिए फौरी तौर पर ही राहत है। विश्नोई समाज के लोगों का कहना है कि वो अदालत के फैसले का अध्ययन करेंगे और ऊपरी अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे।
सलमान को सजा, चिंता में फिल्मी बाजार
सलमान खान ने बड़े परदे पर एक बार डायलॉग दिल में आता हूं समझ में नहीं से लोगों का दिल जीत लिया था। उनके दिल में तो अब तक कई आये लेकिन सलमान के भूत-वर्तमान और भविष्य को लेकर अब इतने सवाल हैं कि बॉलीवुड और ब्रांड बाजार की चिंता बढ़ गई है। ये दांव 500 करोड़ से अधिक का है। सलमान खान की इस साल आने वाली सबसे पहली फिल्म रेस 3 है। सलमान इसी साल अपनी फिल्म दबंग 3 लाने की भी सोच रहे हैं। सारी तैयारियां पूरी हो गई है। फिल्म को सलमान खान ही प्रोड्यूस करेंगे और लागत 100 करोड़ से ऊपर की होगी।अगले साल की ईद पर वो फिल्म भारत ले कर आयेंगे। अली अब्बास ज़फर के निर्देशन में बनने वाली ये फिल्म उनके बहनोई अतुल अग्निहोत्री के प्रोडक्शन में बनेगी। भारत का जिस तरह का ग्राफ डिजाइन किया गया है उससे ये तो तय कि फिल्म में 125 करोड़ तक का खर्चा होगा।
0 comments:
Post a Comment
thanks for visitng my blog.