पिछले साल साराह एप ने धूम मचा दी थी। इसके जरिए कोई भी अंजान व्यक्ति मैसेज भेज सकता था। इसको अब गूगल प्ले स्टोर और एपल स्टोर से हटा दिया गया है।
गूगल ने कई एंड्रॉइड एप को प्ले स्टोर से हटा दिया है। इन एप में किसी न किसी तरह की दिक्कत थी। कुछ एप्स की लोगों ने शिकायत भी की थी। हालांकि एक समय में ये एप बहुत लोकप्रिय थे। साराह जैसे एप ने पिछले साल धूम मचा दी थी लेकिन अब ये एप गूगल प्ले स्टोर पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध नहीं है। इनमें से कुछ एप ने लोगों के डेटा की सुरक्षा की चिंता को भी बढ़ा दिया था।
ट्यूबमेट
इस एप के जरिए यूट्यूब के वीडियो सीधे डाउनलोड किए जा सकते हैं। गूगल नहीं चाहता कि लोग यूट्यूब के अलावा किसी और तरीके से वीडियो देखें। इसलिए ट्यूबमेट एप को प्ले स्टोर से हटा दिया गया है। हालांकि अब यूट्यूब में ऑफलाइन डाउनलोड का विकल्प उपलब्ध है।

अमेजन अंडरग्राउंड
अमेजन अंडरग्राउंड गूगल प्ले स्टोर का अमेजन वर्जन है। मतलब आप कई तरह के एप प्ले स्टोर की तरह अमेजन अंडरग्राउंड से डाउनलोड कर सकते हैं। ये एप गूगल की नीतियों के मुताबिक नहीं था इसलिए इसे हटा लिया गया। हालांकि ये अमेजन की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

टीवी पोर्टल
जो लोग टीवी सीरीज देखते हैं उनको टीवी पोर्टल एप बहुत पसंद है। इसके जरिए यूजर्स शो को सीधे अपने एंड्रॉइड डिवाइस पर स्ट्रीम कर सकते हैं। कॉपीराइट के मुद्दे के चलते इस एप को प्ले स्टोर से हटा दिया गया है।

ग्रूवशार्क
ये प्ले स्टोर का सबसे विवादास्पद एप है। इसको कई बार प्ले स्टोर से हटाया जा चुका है। जो लोग अमेरिका में नहीं रहते हैं उनके लिए ये पेंडोरा का विकल्प है। रिकॉर्डिंग इंडस्ट्री एसोसिएशन की शिकायत के बाद इसे प्ले स्टोर से हटा दिया गया है।

साराह
पिछले साल साराह एप ने धूम मचा दी थी। इसके जरिए कोई भी अंजान व्यक्ति मैसेज भेज सकता था। इसको अब गूगल प्ले स्टोर और एपल स्टोर से हटा दिया गया है। इस एप को कैटरिना कोलिंस की शिकायत के बाद हटाया गया है। कोलिंस ने शिकायत दर्ज करवाई थी की इस पर उसकी बेटी को डरावने संदेश भेजे जा रहे हैं। इस ऑनलाइन शिकायत पर 4.5 लाख लोगों ने हस्ताक्षर किए थे।
https://updatusindia.blogspot.in/
0 comments:
Post a Comment
thanks for visitng my blog.