नई दिल्ली : बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस Sunny Leone ने सोशल मीडिया पर घोषणा की है कि उनके परिवार में दो बेटे जुड़ गए हैं। इनका नाम अशर सिंह वेबर और नोहा सिंह वेबर रखा गया है। सनी ने इन दोनों की तस्वीर भी साझा की है। साथ ही इस फोटो में उनकी गोद ली हुई बेटी निशा कौर वेबर भी नजर आ रही है। सनी ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि इतना खूबसूरत और बड़ा परिवार पाकर मैं और मेरे पति डेनियल बेहद खुश हैं।
Sunny Leone ने लिखा है कि हमारे बेटे कुछ हफ्ते पहले ही हुए हैं लेकिन हमारे दिल और आंखों में वे बहुत साल से जी रहे थे। भगवान ने हमारे लिए जो खास प्लानिंग की है वो वाकई बेहद अच्छी है और अब हमारा परिवार बड़ा हो गया है। मैं और मेरे पति डेनियल अब तीन बच्चों के प्राउड पेरेंट हैं। अपनी पोस्ट का अंत सनी ने Surprise Everyone के साथ किया और बेशक उनके फैन्स के लिए ये सरप्राइज तो है ही।
देखें सनी का पोस्ट -

सरोगेसी से हुए बेटे
वैसे सनी की पोस्ट से अंदाजा लगाया जा रहा था कि उनके ये जुड़वां बेटे सरोगेसी से हुए हैं। और अपनी पहली पोस्ट के कुछ देर बाद ही सनी ने यह स्पष्ट कर दिया कि उनके ये दोनों बेटे सरोगेसी से हुए हैं।
वैसे सनी की पोस्ट से अंदाजा लगाया जा रहा था कि उनके ये जुड़वां बेटे सरोगेसी से हुए हैं। और अपनी पहली पोस्ट के कुछ देर बाद ही सनी ने यह स्पष्ट कर दिया कि उनके ये दोनों बेटे सरोगेसी से हुए हैं।
परिवार बढ़ने की खुशी Sunny Leone की पोस्ट में पूरी तरह नजर आ रही है। उन्होंने इस पोस्ट में लिखा है कि 21 जून 2017 को उन्होंने और उनके पति ने भगवान के प्लान का अंदाजा लगा लिया था कि कुछ ही समय में उनके परिवार में 3 बच्चे हो जाएंगे। हमने अपनी फैमिली के लिए सोचा और इतने साल के बाद अब हमारा परिवार Asher Singh Weber और Noah Singh Weber के साथ पूरा हो गया है।
देखें ट्ववीट -
यही नहीं, सनी ने अपने इस ट्वीट में यह खुलासा भी किया कि बहुत पहले ही वह अपने पति के साथ इस बात का फैसला कर चुकी थीं कि अपने परिवार को पूरा करने के लिए वे सरोगेसी की मदद लेंगे।
0 comments:
Post a Comment
thanks for visitng my blog.