updatus india

everything is here.

  • Home
  • about us
  • contact us
  • privacy policy
  • Disclaimer
  • forums
  • Home
  • Mobile/मोबाईल
  • technolodgy/टेक्नोलॉजी
  • automobile/ऑटोमोबाईल
  • Health/हेल्थ
  • new vacancy
  • bollywood
  • news updates

Saturday, 3 March 2018

कलरफुल नजर आईं प्रिया प्रकाश, अब इंटरनेट पर वायरल हुआ होली वीडियो

 updatus india     19:17:00     bollywood update     No comments   

मलयालम फिल्म 'उरु अदार लव' के एक वायरल वीडियो क्लिप से रातों-रात मशहूर हुईं प्रिया प्रकाश वारियर और रोशन अब्दुल रहूफ ने इस साल जमकर होली खेली है. प्रिया ने ऑफिशियल फेसबुक एकाउंट पर सबको होली की शुभकामनाएं भी दीं. साथ ही इंटरनेट पर रोशन अब्दुल रहूफ के साथ होली खेलते हुए एक वीडियो भी शेयर किया जो वायरल हो गया.      





Priya Prakash Varrier@PriyaPVarier
Celebrated Holi like never before 💚💛💜
1:22 AM - Mar 3, 2018
  • 343
  • 43 people are talking about this
Twitter Ads info and privacy

  
सोशल मीडिया पर प्रिया का होली वीडियो वायरह हो रहा है. इसमें प्रिया अपने साथी कलाकारों के साथ होली खेलते नजर आ रही हैं. दोनों एक दूसरे को रंग लगा रहे हैं और मस्ती करते दिख रहे हैं. प्रकाश ने फेसबुक पर होली खेलते हुए एक फोटी भी पोस्ट की है.


View image on Twitter
View image on Twitter


Priya Prakash Varrier@PriyaPVarier
Holi Celebration 😍 #HappyHoli
5:22 PM - Mar 2, 2018
  • 659
  • 101 people are talking about this
Twitter Ads info and privacy

वेलेंटाइन डे पर प्रिया प्रकाश की फिल्म Oru Adaar Love के एक गाने का वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर इतनी वायरल हुई की उसने पॉपुलेरटी के मामले में बड़ी- बड़ी बॉलीवुड अभिनेत्रियों को पीछे छोड़ दिया. इस वीडियो में वो अपनी भौहें नचाती दिख रही है.
हाल ही में प्रिया ने एक इंटरव्यू में इन ऑफर्स का जिक्र किया था. उन्होंने कहा था कि जब तक वो Oru Adaar Love की शूटिंग पूरी नहीं कर लेतीं किसी भी दूसरी फिल्म में काम करने के लिए हां नहीं कहेंगी. उनका पूरा ध्यान फिलहाल अपनी पहली फिल्म में काम करने को लेकर हैं इसके बाद की वो अन्य फिल्मों पर फैसला लेंगी.
इंटरनेट पर बड़े-बड़े आर्टिस्ट उनके फैन हो गए. ऋषि कपूर और अल्लू अर्जुन ने उनकी तारीफों के पुल बांधे. बता दें कि Oru Adaar Love से प्रिया फ़िल्मी करियर की शुरुआत कर रही हैं. गाना वायरल होने के बाद पॉपुलरटी का उन्हें फायदा मिल रहा है. उनके पास फिल्मों के ऑफर आ रहे हैं.
https://updatusindia.blogspot.in/
Read More
  • Share This:  
  •  Facebook
  •  Twitter
  •  Google+
  •  Stumble
  •  Digg

Renault ने 1 लाख रुपये तक घटाई Duster की कीमत

 updatus india     19:12:00     automobile     No comments   

फ्रेंच ऑटो मेकर Renault ने अपनी SUV Duster की कीमत भारत में एक लाख रुपये कम कर दी है. अब 2018 Duster पेट्रोल की शुरुआती की कीमत 7.95 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है, वहीं डीजल वेरिएंट की शुरुआती कीमत 8.95 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो गई है.
भारत में रेनो के लिए डस्टर काफी सफल साबित हुई है. डस्टर का नाम भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में शूमार है. कंपनी का कहना है कि कि डस्टर को बड़े पैमाने पर स्थानीय स्तर पर बनाया जा रहा है. इसीलिए फायदा ग्राहकों तक पहुंचाया जा रहा है.
नई कीमतें घोषणा किए जाने के बाद से ही प्रभावी हो गई हैं. कंपनी ने रेनो डस्टर के सभी वेरिएंट्स के लिए नई कीमतों का ऐलान कर दिया है. सबसे ज्यादा कटौती टॉप वेरिएंट RXZ AWD डीजल मॉडल के लिए की गई है. इस वेरिएंट की कीमत 1 लाख रुपयेतक कम कर दी गई है.

वेरिएंट्स                               कीमत- 2017 मॉडल       कीमत- 2018 मॉडल             बचत                                   
RXE पेट्रोल                                 8,50,925 रुपये          7,95,000 रुपये              55,925 रुपये
RXL पेट्रोल                                 9,30,816 रुपये          8,79,000 रुपये              51,816 रुपये
RXS CVT पेट्रोल                       10,24,746 रुपये          9,95,000 रुपये             29,746 रुपये
Std 85 PS डीजल                         9,45,663 रुपये          8,95,000 रुपये             50,663 रुपये
RXE 85 PS डीजल                      9,65,560 रुपये          9,09,000 रुपये             56,560 रुपये
RXS 85 PS डीजल                     10,74,034 रुपये          9,95,000 रुपये             79,034 रुपये
RXZ 85 PS डीजल                    11,65,234 रुपये         10,89,000 रुपये            76,237 रुपये
RXZ 110 PS डीजल                  12,49,276 रुपये         11,79,000 रुपये            70,976 रुपये
RXZ 110 PS AMT डीजल        13,09,970 रुपये         12,33,000 रुपये            76,970 रुपये
RXZ 110 PS AWD डीजल        13,79,761 रुपये         12,79,000 रुपये          1,00,761 रुपये
https://updatusindia.blogspot.in/
Read More
  • Share This:  
  •  Facebook
  •  Twitter
  •  Google+
  •  Stumble
  •  Digg

Friday, 2 March 2018

Pari Review: डराने के साथ-साथ बेहतरीन कहानी भी सुनाती है 'परी'

 updatus india     18:24:00     bollywood update     No comments   

फिल्म का नाम : परी
डायरेक्टर: प्रोसित रॉय
स्टार कास्ट: अनुष्का शर्मा , परम्ब्रता चैटर्जी, रिताभरी चक्रबर्ती, मानसी मुल्तानी, रजत कपूर
अवधि: 2 घंटा 16 मिनट
सर्टिफिकेट: A
रेटिंग:4 स्टार
कहानी :-
फिल्म की कहानी अर्नब (परंब्रता चटर्जी) और पियाली( रिताभरी चक्रवर्ती) के मिलन से शुरू होती है. जब यह दोनों एक-दूसरे को शादी के लिए पहली मुलाकात में मिलते हैं. इस मुलाकात के बाद जब अर्नब अपने माता-पिता के साथ कार से घर की तरफ वापस आता है तो उसी दौरान सड़क हादसे में एक अजीब सी घटना घटती है, जिसकी वजह से इनकी मुलाकात रुखसाना खातून (अनुष्का शर्मा)  से होती है. रुखसाना के पैर में बेड़ियां होती हैं और कुछ ऐसी बातें घटती हैं जिसकी वजह से रुखसाना को अर्नब के साथ उसके घर जाना पड़ता है. अर्नब एक अकेले घर में रहता है और उसके माता-पिता किसी और घर में रहा करते हैं, कहानी में अलग मोड़ तब आता है, जब हासिम अली (रजत कपूर) की एंट्री होती है. कई सारे राज के ऊपर से पर्दा उठता है और अंततः इस परी कथा को अंजाम मिलता है जिसे जानने के लिए आपको नजदीकी सिनेमाघर तक जाना पड़ेगा.

अभिनेत्री के तौर पर अनुष्का शर्मा ने बी टाउन के कई बड़े सितारों जैसे शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान के साथ काम किया है और जब प्रोड्यूसर बनी तो भी एनएच 10 जैसी फिल्म दर्शकों तक पहुचायी. हालांकि, उसके बाद उनके प्रोडशन में बनी फिल्म फिल्लौरी को दर्शकों ने पसन्द नहीं किया. अब एक बार फिर से अनुष्का अलग ही अंदाज में डराने के लिए तैयार हैं. फिल्म के टीज़र और पोस्टर्स ने तो पहले से ही तहलका मचा रखा था. इस फिल्म से डायरेक्शन के क्षेत्र में प्रोसित रॉय ने कदम रखा है. कैसी बनी है ये फिल्म जानते हैं.

क्यों देख सकते हैं?
पहली फिल्म के हिसाब से प्रोसित रॉय का काम बढ़िया है. लिखावट, किरदारों के हावभाव और संवाद भी बढ़िया हैं, वहीँ डायरेक्शन, लोकेशन, सिनेमेटोग्राफी कमाल की है. कैमरा वर्क और रीयल लोकेशन आपको सरप्राइज करते हैं. लिखावट काफी दिलचस्प है, जो कि संवादों के हिसाब से आपको अचानक से हिलाता भी है. फिल्म की रिलीज से पहले जितने भी टीचर सामने आए हैं उनके साथ हर पल में आपको डर का अनुभव जरूर हुआ था, जो कि फिल्मांकन के दौरान और भी डरावना होता है. कई सारे ऐसे दृश्य हैं जो आपको झटके से अचंभित कर देते हैं.  अनुष्का की बहुत ही उम्दा एक्टिंग आपको बांधकर रखती है और उनके हावभाव आपको डराने के साथ थ सोचने पर भी विवश करते हैं. अनुष्का ने खास तरह की जुबान पकड़ी है और यह भी कह सकते हैं कि यह उनके करियर की सर्वोत्तम फिल्म है.  फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर कमाल का है और वीएफएक्स जबरदस्त हैं. मानसी मुल्तानी, रजत कपूर, परम्ब्रता चैटर्जी ने भी सहज अभिनय किया है और इन सभी किरदारों की मौजूदगी फिल्म को एक नया रूप देती है. रजत कपूर को आपने इस अवतार में कभी नहीं देखा होगा, वहीं पर परंब्रता ने बहुत ही बढ़िया काम किया है. फिर की एक और अच्छी बात है कि तथ्यों के आधार पर इस में एक अच्छी कहानी देखने को मिलती है और 90 के दशक में किस तरह से बांग्लादेश और कोलकाता के बीच कुछ अहम बातों का आदान प्रदान हुआ था यह भी बड़े ही अच्छे तरीके से रिसर्च के साथ मेकर्स ने दर्शाने की कोशिश की है.
बॉक्स ऑफिस :
अनुष्का की फीस निकाल दें तो फिल्म का बजट लगभग 18  करोड़ बताया जा रहा है. अनुष्का की फिल्लौरी फिल्म ने पहले दिन लगभग 4 करोड़ और एनएच 10 ने पहले दिन लगभग साढ़े तीन करोड़ का बिजनेस किया. अटकलों के मुताबिक़ होली के दिन फिल्म परी की ओपनिंग 2-3 करोड़ की हो सकती है. फिल्म को 1500 से ज्यादा स्क्रीन्स में रिलीज किया जा रहा है.
कमजोर कड़ी
फिल्म की कमजोर कड़ी वैसे तो कोई नहीं है, बस यह फिल्म एडल्ट फिल्म है और एडल्ट होने के नाते शायद एक खास तबका इस फिल्म को नहीं देख सकेगा. वहीं कुछ ऐसे दृश्य भी हैं जो कमजोर हृदय वालों के लिए नहीं है तो बहुत ही सोच समझकर दिल को मजबूत करके एडल्ट लोगों के साथ यह फिल्म जरूर देखें.
https://updatusindia.blogspot.in/

Read More
  • Share This:  
  •  Facebook
  •  Twitter
  •  Google+
  •  Stumble
  •  Digg

Thursday, 1 March 2018

Holi में भीग जाए स्मार्टफोन, तो भूलकर भी न करें ये काम

 updatus india     21:08:00     mobile update, technology update     No comments   

स्मार्टफोन के भीग जाने पर हम घबरा जाते हैं और जल्दी-जल्दी में वो गलतियां कर बैठते हैं, जो हमारा नुकसान करा सकती है।

होली के वक्त हम रंग खेलने में इतने व्यस्त होते हैं कि स्मार्टफोन का ख्याल रख पाना संभव नहीं होता है। ऐसे में कई बार ये होता है कि हमारे स्मार्टफोन में पानी चला जाता है, या हमारा स्मार्टफोन भीग जाता है। यदि हम सावधानी से स्मार्टफोन को ख्याल रखें तो बेफिक्र होकर होली का आनंद ले सकते हैं। 
कई बार ऐसा होता है कि स्मार्टफोन के भीग जाने पर हम घबरा जाते हैं और जल्दी-जल्दी में वो गलतियां कर बैठते हैं, जो हमारा नुकसान करा सकती है। आइए बतातें है ऐसी ही कुछ छोटी-छोटी गलतियों के बारें में...

कभी नहीं करें ये गलतियां
- इसे गलती से भी तुरंत चार्ज न करें। 
- चार्जिंग से स्मार्टफोन में शॉर्ट सर्किट हो सकता है।
- स्मार्टफोन अगर वारंटी पीरियड में है, तो इसे अधिकृत सर्विस सेंटर पर ही दिखाएं। 
- पानी सूखाने के लिए हेयरड्रेसर का इस्तेमाल न करें। 
- स्मार्टफोन को धूप में सूखाएं। 
- ज्यादा गर्मी के कारण स्मार्टफोन के कई पार्ट खराब हो सकते हैं।

इन बातों का ख्याल रखकर आप अपने स्मार्टफोन को खराब होने से बचा सकते हैं। ध्यान रखे की भीगें स्मार्टफोन को चार्जिंग में लगाने से आपकों भी करेंट्र लग सकता है। साथ ही बेहतर होगा कि आप स्मार्टफोन खरीदते वक्त एक इंश्योरेंस प्लान खरीद लें। ऐसे में किसी नुकसान की स्थिति में पैसे इंश्योरेंस कंपनी पे करेगी। 
https://updatusindia.blogspot.in/
Read More
  • Share This:  
  •  Facebook
  •  Twitter
  •  Google+
  •  Stumble
  •  Digg

Wednesday, 28 February 2018

क्या श्रीदेवी की आखि‍री तस्वीर में इस एक चीज पर गौर किया आपने?

 updatus india     20:27:00     bollywood update     No comments   

      श्रीदेवी की आखि‍री तस्वीर. भावुक करने वाली तस्वीर. यादगार तस्वीर. जिसने भी इस तस्वीर को देखा, एक टक निहारता ही रह गया. दरअसल, अंतिम संस्कार के लिए श्रीदेवी की पार्थिव देह को सुहागिन की तरह सजाया गया था. माथे पर डॉटेड बिंदी, लाल रंग की कांजीवरम साड़ी, होठों पर सुर्ख लाली. श्रीदेवी की इस आखिरी फोटो में एक चीज और थी जिस पर लोगों की निगाह कम पड़ी. आइए जानते हैं क्या है वह चीज...श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देने के लिए यहां क्लिक करें फोटो : एएनआई
        
            हम श्रीदेवी के आखिरी फोटो की जिस चीज के बारे में बात कर रहे हैं वह है उनके गले में पहनी गई एक ख़ास ज्वैलरी है. उनके गले में मंगलसूत्र, पर्ल बीडि‍ड नेकपीस (गुट्टापुसालू हारम) और टेंपल ज्वैलरी थी. टेंपल ज्वैलरी डिजाइन की एक श्रेणी है. तमिल संस्कृति में इस तरह की ज्वैलरी का काफी अहम स्थान है.
              आख़िरी यात्रा में भी श्रीदेवी लाल रंग की कांजीवरम साड़ी में सुपरस्टार की तरह ही नजर आईं. उतनी ही मासूम जितनी वो अपनी फिल्मों में नजर आती थीं. जैसे श्रीदेवी अनंत यात्रा से थककर सो रही हों. लोग उनकी आख़िरी तस्वीर बार-बार देख रहे हैं.

             श्रीदेवी का जन्म एक तमिल परिवार में हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान उन्हें साउथ की सोने की ट्रेडि‍शनल ज्वैलरी पहनाई गई. श्रीदेवी के गले की लॉन्ग नेकपीस (टेंपल ज्वैलरी) के बारे में बात करें तो ये दक्षि‍ण भारतीय शैली में खास आभूषण माना जाता है. 
              इसका ऐतिहासिक महत्व रहा है. मंदिर के देवी-देवताओं की आकृतियों से सजे इस ज्वैलरी को पुराने समय में मंदिर की नृत्यांगनाएं पहना करती थीं. बाद में संभ्रात परिवार की महिलाओं में भी इसे पहनने का चलन शुरू हो गया.
             ये टेंपल ज्वैलरी अभी भी अपने प्राचीन रूप में ही चलन में है. टेंपल ज्वैलरी को दक्षि‍ण भारत में नाक्शी ज्वैलरी भी कहा जाता है. इसमें देवी-देवताओं की खूबसूरत आकृतियां बनी होती हैं. टेंपल ज्वैलरी गले के अलावा भी कई अंगों के लिए बनाए जाते हैं. जैसे माथा पट्टी, कमर बंद और कर्णफूल बेहद लोकप्रिय हैं. 
             भारत के दक्षिणी हिस्से में दुल्हनों को पहनाया जाता है. पारंपरिक सिल्क साड़ी के साथ पीले सोने से बनी टेंपल ज्वैलरी पहनना साउथ के कल्चर का अहम हिस्सा माना जाता है. अब ये आभूषण रेप्लिका में भी उपलब्ध हैं. ये फैशन ट्रेंड में आ चुका है.

इसी ट्रक से श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान गृह तक ले जाया गया.
https://updatusindia.blogspot.in/
Read More
  • Share This:  
  •  Facebook
  •  Twitter
  •  Google+
  •  Stumble
  •  Digg

Tuesday, 27 February 2018

काइली जेनर के बस एक ट्वीट से स्नैपचैट को हुआ 130करोड़ का घाटा !

 updatus india     20:31:00     bollywood update     No comments   



काइली के स्नैपचैट पर लगभग 2 करोड़ 45 लाख फॉलोवर्स हैं. दिलचस्प ये है कि काइली स्नैपचैट का इस्तेमाल क्यों नहीं करतीं, इसके पीछे बड़ा सीधा सा कारण हो सकता है|

        अमेरिकी सेलेब्रिटी और इंटरनेट सेंसेशन काइली जेनर ने महज अपने एक ट्वीट से स्नैपचैट का बंटाधार कर दिया है. काइली ने एक ट्वीट क्या किया, स्नैपचैट का मार्केट वैल्यू 1.3 बिलियन डॉलर घट गया यानी स्नैपचैट को एक ट्वीट से 130 करोड़ का नुकसान हो गया.
दरअसल, काइली जेनर ने ट्विटर पर बस इतना कहा था कि वो अब स्नैपचैट इस्तेमाल नहीं करतीं.


Kylie Jenner
✔@KylieJenner
sooo does anyone else not open Snapchat anymore? Or is it just me... ugh this is so sad.
3:20 AM - Feb 22, 2018
  • 369K
  • 80.1K people are talking about this
Twitter Ads info and privacy

बस्स! इतना ही. लेकिन उनकी ये बात उनके करोड़ों फॉलोवर्स तक पहुंच गई. और अधिकतर लोगों ने बताया कि वो भी स्नैपचैट के रीडिजाइनिंग के बाद से इसे कम ही इस्तेमाल कर रहे हैं. बस फिर क्या? मार्केट तो सुनी-सुनाई बात पर ही चलता है. इसके बाद स्नैपचैट का मार्केट वैल्यू 130 करोड़ तक घट गया. और कंपनी के शेयर भी 7.2 प्रतिशत घट गए.
टाइम्स की मानें तो वॉल स्ट्रीट भी स्नैपचैट के इंगेजमेंट में कमी और निगेटिव रिव्यू देख रहा है. इससे पता चलता है कि स्नैपचैट की लोकप्रियता कम हो रही है.
वैसे, इस नुकसान के बाद काइली ने भरपाई की कोशिश जरूर की है. उन्होंने इसके बाद एक दूसरा ट्वीट कर कहा कि वो अब भी स्नैपचैट को पसंद करती हैं, लेकिन डैमेज तो हो ही चुका है.


Kylie Jenner
✔@KylieJenner
Replying to @KylieJenner
still love you tho snap ... my first love
3:31 AM - Feb 22, 2018
  • 79K
  • 7,044 people are talking about this
Twitter Ads info and privacy

हालांकि, इसके पीछे बस काइली जेनर का जो ट्वीट है, वो है ही. इसके अलावा भी स्नैपचैट का इंगेजमेंट घटने के पीछे एक कारण है. दरअसल, हाल ही में स्नैपचैट ने ऐप को रीडिजाइन किया है, जो यूजर्स को कुछ खास पसंद नहीं आ रहा, इससे स्नैपचैट की चमक कम हुई है.
काइली जेनर अमेरिका के सबसे अमीर घरानों में से एक कार्डाशियन-जेनर परिवार की हिस्सा हैं. वो खुद सबसे यंग आन्त्रप्रन्योर्स में से एक हैं. वो फोर्ब्स की सबसे आन्त्रप्रन्योर्स की लिस्ट में सबसे कम उम्र की हैं. उनकी खुद की काइली कॉस्मेटिक्स नाम से कंपनी है, जिसका कारोबार करोड़ों में है और अगले 4 सालों में इसके और बढ़ने की संभावना है.

काइली के स्नैपचैट पर लगभग 2 करोड़ 45 लाख फॉलोवर्स हैं. दिलचस्प ये है कि काइली स्नैपचैट का इस्तेमाल क्यों नहीं करतीं, इसके पीछे बड़ा सीधा सा कारण हो सकता है. 20 साल की ये सेलेब्रिटी हाल ही में एक बेटी की मां बनी हैं. हो सकता है कि वो अपनी इस नई जिम्मेदारी के चलते सोशल मीडिया पर पहले जितनी एक्टिव न रह पा रही हों, लेकिन मार्केट को इससे क्या लेना-देना.
https://updatusindia.blogspot.in
Read More
  • Share This:  
  •  Facebook
  •  Twitter
  •  Google+
  •  Stumble
  •  Digg
Newer Posts Older Posts Home

Categories

automobile bollywood update computer update health update mobile update new vacancy news updates technology update

Popular Posts

  • MP Patwari Cutoff List & Results 2017 now available @ peb.mp.gov.in
    MP PEB Vyapam Patwari Cuttoff List & results 2017 now available @ peb.mp.gov.in NEW DELHI: The  Madhya Pradesh Professional Examinat...
  • 16 साल से कम उम्र के लोग अब नहीं चला सकेंगे व्हाट्सएप minimum age on whatsapp..
    16 साल से कम उम्र के लोग अब नहीं चला सकेंगे व्हाट्सएप minimum age on whatsapp whatsapp www.updatusindia.blogspot.com ....... ... व्...
  • iPhone 8 and iPhone 8 plus special varient launch.......
    एपल ने आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस का रेड एडिशन भारत में लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन को कंपनी पहले ही वैश्विक स्तर पर लॉन्च कर चुकी ह...
  • Asus Zenfone Max Pro M1 - Full phone specifications...best budget mobile...
    Asus Zenfone Max Pro (M1) www.updatusindia.blogspot.in Asus Zenfone Max Pro (M1) www.updatusindia.blogspot.in NETWORK Technolo...
  • MPBSE Results 2018: MP Board 10वीं और 12वीं का Result check here
    MPBSE Results 2018: 14 मई को जारी होगा MP Board 10वीं और 12वीं का Result CLICK HERE TO CHECK MP BOARD 10TH RESULT 2018 CLICK HERE...

Recent Posts

updatus india

Blog Archive

  • ▼  2018 (43)
    • ▼  05/13 - 05/20 (2)
      • MPBSE Results 2018: MP Board 10वीं और 12वीं का Res...
      • IRCTC NEW RULES...टिकट बुक करने के नए नियम आए, अब ...
    • ►  04/29 - 05/06 (1)
    • ►  04/22 - 04/29 (2)
    • ►  04/08 - 04/15 (2)
    • ►  04/01 - 04/08 (4)
    • ►  03/25 - 04/01 (4)
    • ►  03/11 - 03/18 (3)
    • ►  03/04 - 03/11 (8)
    • ►  02/25 - 03/04 (8)
    • ►  02/18 - 02/25 (5)
    • ►  02/11 - 02/18 (4)

Categories

automobile bollywood update computer update health update mobile update new vacancy news news updates results technology update

Recent

updatus india

Author

updatus india
View my complete profile

Translate

About Me

updatus india
View my complete profile

Contact Form

Name

Email *

Message *

Total Pageviews

Followers

Copyright © updatus india | Powered by Blogger
Design by deepak mehra | Blogger Theme by deepak mehra