updatus india

everything is here.

  • Home
  • about us
  • contact us
  • privacy policy
  • Disclaimer
  • forums
  • Home
  • Mobile/मोबाईल
  • technolodgy/टेक्नोलॉजी
  • automobile/ऑटोमोबाईल
  • Health/हेल्थ
  • new vacancy
  • bollywood
  • news updates

Wednesday, 28 February 2018

क्या श्रीदेवी की आखि‍री तस्वीर में इस एक चीज पर गौर किया आपने?

 updatus india     20:27:00     bollywood update     No comments   

      श्रीदेवी की आखि‍री तस्वीर. भावुक करने वाली तस्वीर. यादगार तस्वीर. जिसने भी इस तस्वीर को देखा, एक टक निहारता ही रह गया. दरअसल, अंतिम संस्कार के लिए श्रीदेवी की पार्थिव देह को सुहागिन की तरह सजाया गया था. माथे पर डॉटेड बिंदी, लाल रंग की कांजीवरम साड़ी, होठों पर सुर्ख लाली. श्रीदेवी की इस आखिरी फोटो में एक चीज और थी जिस पर लोगों की निगाह कम पड़ी. आइए जानते हैं क्या है वह चीज...श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देने के लिए यहां क्लिक करें फोटो : एएनआई
        
            हम श्रीदेवी के आखिरी फोटो की जिस चीज के बारे में बात कर रहे हैं वह है उनके गले में पहनी गई एक ख़ास ज्वैलरी है. उनके गले में मंगलसूत्र, पर्ल बीडि‍ड नेकपीस (गुट्टापुसालू हारम) और टेंपल ज्वैलरी थी. टेंपल ज्वैलरी डिजाइन की एक श्रेणी है. तमिल संस्कृति में इस तरह की ज्वैलरी का काफी अहम स्थान है.
              आख़िरी यात्रा में भी श्रीदेवी लाल रंग की कांजीवरम साड़ी में सुपरस्टार की तरह ही नजर आईं. उतनी ही मासूम जितनी वो अपनी फिल्मों में नजर आती थीं. जैसे श्रीदेवी अनंत यात्रा से थककर सो रही हों. लोग उनकी आख़िरी तस्वीर बार-बार देख रहे हैं.

             श्रीदेवी का जन्म एक तमिल परिवार में हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान उन्हें साउथ की सोने की ट्रेडि‍शनल ज्वैलरी पहनाई गई. श्रीदेवी के गले की लॉन्ग नेकपीस (टेंपल ज्वैलरी) के बारे में बात करें तो ये दक्षि‍ण भारतीय शैली में खास आभूषण माना जाता है. 
              इसका ऐतिहासिक महत्व रहा है. मंदिर के देवी-देवताओं की आकृतियों से सजे इस ज्वैलरी को पुराने समय में मंदिर की नृत्यांगनाएं पहना करती थीं. बाद में संभ्रात परिवार की महिलाओं में भी इसे पहनने का चलन शुरू हो गया.
             ये टेंपल ज्वैलरी अभी भी अपने प्राचीन रूप में ही चलन में है. टेंपल ज्वैलरी को दक्षि‍ण भारत में नाक्शी ज्वैलरी भी कहा जाता है. इसमें देवी-देवताओं की खूबसूरत आकृतियां बनी होती हैं. टेंपल ज्वैलरी गले के अलावा भी कई अंगों के लिए बनाए जाते हैं. जैसे माथा पट्टी, कमर बंद और कर्णफूल बेहद लोकप्रिय हैं. 
             भारत के दक्षिणी हिस्से में दुल्हनों को पहनाया जाता है. पारंपरिक सिल्क साड़ी के साथ पीले सोने से बनी टेंपल ज्वैलरी पहनना साउथ के कल्चर का अहम हिस्सा माना जाता है. अब ये आभूषण रेप्लिका में भी उपलब्ध हैं. ये फैशन ट्रेंड में आ चुका है.

इसी ट्रक से श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान गृह तक ले जाया गया.
https://updatusindia.blogspot.in/
  • Share This:  
  •  Facebook
  •  Twitter
  •  Google+
  •  Stumble
  •  Digg
Email ThisBlogThis!Share to XShare to Facebook
Newer Post Older Post Home

0 comments:

Post a Comment

thanks for visitng my blog.

Categories

automobile bollywood update computer update health update mobile update new vacancy news updates technology update

Popular Posts

  • MP Patwari Cutoff List & Results 2017 now available @ peb.mp.gov.in
    MP PEB Vyapam Patwari Cuttoff List & results 2017 now available @ peb.mp.gov.in NEW DELHI: The  Madhya Pradesh Professional Examinat...
  • 16 साल से कम उम्र के लोग अब नहीं चला सकेंगे व्हाट्सएप minimum age on whatsapp..
    16 साल से कम उम्र के लोग अब नहीं चला सकेंगे व्हाट्सएप minimum age on whatsapp whatsapp www.updatusindia.blogspot.com ....... ... व्...
  • iPhone 8 and iPhone 8 plus special varient launch.......
    एपल ने आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस का रेड एडिशन भारत में लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन को कंपनी पहले ही वैश्विक स्तर पर लॉन्च कर चुकी ह...
  • Asus Zenfone Max Pro M1 - Full phone specifications...best budget mobile...
    Asus Zenfone Max Pro (M1) www.updatusindia.blogspot.in Asus Zenfone Max Pro (M1) www.updatusindia.blogspot.in NETWORK Technolo...
  • MPBSE Results 2018: MP Board 10वीं और 12वीं का Result check here
    MPBSE Results 2018: 14 मई को जारी होगा MP Board 10वीं और 12वीं का Result CLICK HERE TO CHECK MP BOARD 10TH RESULT 2018 CLICK HERE...

Recent Posts

updatus india

Blog Archive

  • ▼  2018 (43)
    • ►  05/13 - 05/20 (2)
    • ►  04/29 - 05/06 (1)
    • ►  04/22 - 04/29 (2)
    • ►  04/08 - 04/15 (2)
    • ►  04/01 - 04/08 (4)
    • ►  03/25 - 04/01 (4)
    • ►  03/11 - 03/18 (3)
    • ►  03/04 - 03/11 (8)
    • ▼  02/25 - 03/04 (8)
      • कलरफुल नजर आईं प्रिया प्रकाश, अब इंटरनेट पर वायरल ...
      • Renault ने 1 लाख रुपये तक घटाई Duster की कीमत
      • Pari Review: डराने के साथ-साथ बेहतरीन कहानी भी सुन...
      • Holi में भीग जाए स्मार्टफोन, तो भूलकर भी न करें ये...
      • क्या श्रीदेवी की आखि‍री तस्वीर में इस एक चीज पर गौ...
      • काइली जेनर के बस एक ट्वीट से स्नैपचैट को हुआ 130कर...
      • Esha Gupta's tweet on Syria crisis goes viral—Chec...
      • श्रीदेवी का 54 की उम्र में कार्डिएक अरेस्ट से निधन...
    • ►  02/18 - 02/25 (5)
    • ►  02/11 - 02/18 (4)

Categories

automobile bollywood update computer update health update mobile update new vacancy news news updates results technology update

Recent

updatus india

Author

updatus india
View my complete profile

Translate

About Me

updatus india
View my complete profile

Contact Form

Name

Email *

Message *

Total Pageviews

Followers

Copyright © updatus india | Powered by Blogger
Design by deepak mehra | Blogger Theme by deepak mehra