updatus india

everything is here.

  • Home
  • about us
  • contact us
  • privacy policy
  • Disclaimer
  • forums
  • Home
  • Mobile/मोबाईल
  • technolodgy/टेक्नोलॉजी
  • automobile/ऑटोमोबाईल
  • Health/हेल्थ
  • new vacancy
  • bollywood
  • news updates

Sunday, 25 February 2018

श्रीदेवी का 54 की उम्र में कार्डिएक अरेस्ट से निधन, रात तक दुबई से मुंबई आएगी पार्थिव देह

 updatus india     18:36:00     bollywood update     No comments   

     
    बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी हमारे बीच नहीं रहीं। दुबई में देर रात दिल का दौरा (कार्डिएक अरेस्ट) पड़ने से उनका निधन हो गया। वे 54 साल की थीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर शोक जताया है। अमिताभ बच्चन, कमल हासन, प्रियंका चोपड़ा समेत तमाम कलाकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। 
          अमिताभ ने देर रात ट्वीट किया- "न जानें क्यों, एक अजीब सी घबराहट हो रही है।" श्रीदेवी अपने 5 दशकों के करियर में एक्टिंग के बूते सिल्वर स्क्रीन पर छाई रहीं। इसीलिए उन्हें पहली महिला सुपरस्टार कहा जाता है। श्रीदेवी को 2013 में पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया था। एयरपोर्ट अथॉरिटी के सूत्रों के मुताबिक, रविवार 8 बजे तक चार्टर्ड प्लेन से उनका पार्थिव शरीर मुंबई आ सकता है।

                    वे अपने भांजे मोहित मारवाह की शादी में शामिल होने के लिए वहां गई थीं। यह शादी रास अल खैमा शहर में हुई। इस फंक्शन के कुछ फोटो उन्होंने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किए थे। इन्हें उनकी जिंदगी के आखिरी फोटोज बताया जा रहा है। मोहित बोनी कपूर के भांजे हैं। श्रीदेवी की बेटी खुशी भी इस शादी में शरीक हुई थीं। खुशी के साथ वाली एक फोटो भी उन्होंने शेयर की थी।

श्रीदेवी पति बोनी कपूर और बेटी खुशी के साथ दुबई के होटल (अमीरात टॉवर) में ठहरी थीं, उसके बाथरूम में वह बेहोश मिलीं।
- गल्फ न्यूज ने होटल के सूत्रों के हवाले से कहा कि इस बात का शक है कि रात को उन्हें बाथरूम में ही दिल का दौरा पड़ा और वो वहीं गिर गईं।
श्रीदेवी का अंतिम संस्कार मुंबई में होगा। उनके पार्थिव शरीर को दुबई से लाया जा रहा है।
         13 अगस्त 1963 को तमिलनाडु में जन्मीं श्रीदेवी ने 1975 में आई फिल्म 'जूली' से डेब्यू किया था। इसमें वे चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर नजर आई थीं। 1983 में आई फिल्म 'हिम्मतवाला' ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नही देखा। 
- बता दें कि श्रीदेवी ने आखिरी बार 'मॉम' फिल्म में काम किया, जो 7 जुलाई 2017 में हुई थीं। इसके पहले वे 2012 में आई फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' में नजर आई थीं।

 श्रीदेवी ने फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर से 1996 में शादी की थी। दोनों की लव स्टोरी फिल्म मि. इंडिया (1987) की शूटिंग के दौरान से ही शुरू हुई थी।
- श्रीदेवी का डेब्यू 1978 में सोलहवां सावन से माना जाता है। हिम्मतवाला (1983), मवाली (1983), तोहफा (1984), नगीना (1986), आखिरी रास्ता (1986), कर्मा (1986), मि. इंडिया (1987) और चांदनी (1989) समेत कई फिल्मों में काम किया।
- 1983 में कमल हासन के साथ आई फिल्म सदमा में उनके किरदार को काफी पसंद किया गया। 1989 की चालबाज, 1991 की लम्हें और 1992 में आई खुदा गवाह में वे डबल रोल में नजर आईं। 1996 में उन्होंने शाहरुख खान के साथ आर्मी में काम किया।
- शाहरुख की दिसंबर में आने वाली फिल्म जीरो में भी उनका एक स्पेशल अपीयरेंस होगा।
सबसे ज्यादा 18 फिल्में जीतेंद्र के साथ
- श्रीदेवी ने जीतेंद्र के साथ जैसे को तैसा (1973), जस्टिस चौधरी (1983), मवाली (1983), जानी दोस्त (1983), हिम्मतवाला (1983), मकसद (1984), तोहफा (1984), सरफरोश (1985), महागुरु (1985), बलिदान (1985), सुहागन (1986) कीं।
- दोनों की जोड़ी औलाद (1987), मजाल (1987), अकलमंद (1984), धर्म अधिकारी (1986), आग और शोला (1986), सोने पे सुहागा (1990), घर संसार (1986), हिम्मत और मेहनत (1987) में भी नजर आई।
https://updatusindia.blogspot.in/
  • Share This:  
  •  Facebook
  •  Twitter
  •  Google+
  •  Stumble
  •  Digg
Email ThisBlogThis!Share to XShare to Facebook
Newer Post Older Post Home

0 comments:

Post a Comment

thanks for visitng my blog.

Categories

automobile bollywood update computer update health update mobile update new vacancy news updates technology update

Popular Posts

  • MP Patwari Cutoff List & Results 2017 now available @ peb.mp.gov.in
    MP PEB Vyapam Patwari Cuttoff List & results 2017 now available @ peb.mp.gov.in NEW DELHI: The  Madhya Pradesh Professional Examinat...
  • 16 साल से कम उम्र के लोग अब नहीं चला सकेंगे व्हाट्सएप minimum age on whatsapp..
    16 साल से कम उम्र के लोग अब नहीं चला सकेंगे व्हाट्सएप minimum age on whatsapp whatsapp www.updatusindia.blogspot.com ....... ... व्...
  • iPhone 8 and iPhone 8 plus special varient launch.......
    एपल ने आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस का रेड एडिशन भारत में लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन को कंपनी पहले ही वैश्विक स्तर पर लॉन्च कर चुकी ह...
  • Asus Zenfone Max Pro M1 - Full phone specifications...best budget mobile...
    Asus Zenfone Max Pro (M1) www.updatusindia.blogspot.in Asus Zenfone Max Pro (M1) www.updatusindia.blogspot.in NETWORK Technolo...
  • MPBSE Results 2018: MP Board 10वीं और 12वीं का Result check here
    MPBSE Results 2018: 14 मई को जारी होगा MP Board 10वीं और 12वीं का Result CLICK HERE TO CHECK MP BOARD 10TH RESULT 2018 CLICK HERE...

Recent Posts

updatus india

Blog Archive

  • ▼  2018 (43)
    • ►  05/13 - 05/20 (2)
    • ►  04/29 - 05/06 (1)
    • ►  04/22 - 04/29 (2)
    • ►  04/08 - 04/15 (2)
    • ►  04/01 - 04/08 (4)
    • ►  03/25 - 04/01 (4)
    • ►  03/11 - 03/18 (3)
    • ►  03/04 - 03/11 (8)
    • ▼  02/25 - 03/04 (8)
      • कलरफुल नजर आईं प्रिया प्रकाश, अब इंटरनेट पर वायरल ...
      • Renault ने 1 लाख रुपये तक घटाई Duster की कीमत
      • Pari Review: डराने के साथ-साथ बेहतरीन कहानी भी सुन...
      • Holi में भीग जाए स्मार्टफोन, तो भूलकर भी न करें ये...
      • क्या श्रीदेवी की आखि‍री तस्वीर में इस एक चीज पर गौ...
      • काइली जेनर के बस एक ट्वीट से स्नैपचैट को हुआ 130कर...
      • Esha Gupta's tweet on Syria crisis goes viral—Chec...
      • श्रीदेवी का 54 की उम्र में कार्डिएक अरेस्ट से निधन...
    • ►  02/18 - 02/25 (5)
    • ►  02/11 - 02/18 (4)

Categories

automobile bollywood update computer update health update mobile update new vacancy news news updates results technology update

Recent

updatus india

Author

updatus india
View my complete profile

Translate

About Me

updatus india
View my complete profile

Contact Form

Name

Email *

Message *

Total Pageviews

Followers

Copyright © updatus india | Powered by Blogger
Design by deepak mehra | Blogger Theme by deepak mehra