updatus india

everything is here.

  • Home
  • about us
  • contact us
  • privacy policy
  • Disclaimer
  • forums
  • Home
  • Mobile/मोबाईल
  • technolodgy/टेक्नोलॉजी
  • automobile/ऑटोमोबाईल
  • Health/हेल्थ
  • new vacancy
  • bollywood
  • news updates

Friday, 2 March 2018

Pari Review: डराने के साथ-साथ बेहतरीन कहानी भी सुनाती है 'परी'

 updatus india     18:24:00     bollywood update     No comments   

फिल्म का नाम : परी
डायरेक्टर: प्रोसित रॉय
स्टार कास्ट: अनुष्का शर्मा , परम्ब्रता चैटर्जी, रिताभरी चक्रबर्ती, मानसी मुल्तानी, रजत कपूर
अवधि: 2 घंटा 16 मिनट
सर्टिफिकेट: A
रेटिंग:4 स्टार
कहानी :-
फिल्म की कहानी अर्नब (परंब्रता चटर्जी) और पियाली( रिताभरी चक्रवर्ती) के मिलन से शुरू होती है. जब यह दोनों एक-दूसरे को शादी के लिए पहली मुलाकात में मिलते हैं. इस मुलाकात के बाद जब अर्नब अपने माता-पिता के साथ कार से घर की तरफ वापस आता है तो उसी दौरान सड़क हादसे में एक अजीब सी घटना घटती है, जिसकी वजह से इनकी मुलाकात रुखसाना खातून (अनुष्का शर्मा)  से होती है. रुखसाना के पैर में बेड़ियां होती हैं और कुछ ऐसी बातें घटती हैं जिसकी वजह से रुखसाना को अर्नब के साथ उसके घर जाना पड़ता है. अर्नब एक अकेले घर में रहता है और उसके माता-पिता किसी और घर में रहा करते हैं, कहानी में अलग मोड़ तब आता है, जब हासिम अली (रजत कपूर) की एंट्री होती है. कई सारे राज के ऊपर से पर्दा उठता है और अंततः इस परी कथा को अंजाम मिलता है जिसे जानने के लिए आपको नजदीकी सिनेमाघर तक जाना पड़ेगा.

अभिनेत्री के तौर पर अनुष्का शर्मा ने बी टाउन के कई बड़े सितारों जैसे शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान के साथ काम किया है और जब प्रोड्यूसर बनी तो भी एनएच 10 जैसी फिल्म दर्शकों तक पहुचायी. हालांकि, उसके बाद उनके प्रोडशन में बनी फिल्म फिल्लौरी को दर्शकों ने पसन्द नहीं किया. अब एक बार फिर से अनुष्का अलग ही अंदाज में डराने के लिए तैयार हैं. फिल्म के टीज़र और पोस्टर्स ने तो पहले से ही तहलका मचा रखा था. इस फिल्म से डायरेक्शन के क्षेत्र में प्रोसित रॉय ने कदम रखा है. कैसी बनी है ये फिल्म जानते हैं.

क्यों देख सकते हैं?
पहली फिल्म के हिसाब से प्रोसित रॉय का काम बढ़िया है. लिखावट, किरदारों के हावभाव और संवाद भी बढ़िया हैं, वहीँ डायरेक्शन, लोकेशन, सिनेमेटोग्राफी कमाल की है. कैमरा वर्क और रीयल लोकेशन आपको सरप्राइज करते हैं. लिखावट काफी दिलचस्प है, जो कि संवादों के हिसाब से आपको अचानक से हिलाता भी है. फिल्म की रिलीज से पहले जितने भी टीचर सामने आए हैं उनके साथ हर पल में आपको डर का अनुभव जरूर हुआ था, जो कि फिल्मांकन के दौरान और भी डरावना होता है. कई सारे ऐसे दृश्य हैं जो आपको झटके से अचंभित कर देते हैं.  अनुष्का की बहुत ही उम्दा एक्टिंग आपको बांधकर रखती है और उनके हावभाव आपको डराने के साथ थ सोचने पर भी विवश करते हैं. अनुष्का ने खास तरह की जुबान पकड़ी है और यह भी कह सकते हैं कि यह उनके करियर की सर्वोत्तम फिल्म है.  फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर कमाल का है और वीएफएक्स जबरदस्त हैं. मानसी मुल्तानी, रजत कपूर, परम्ब्रता चैटर्जी ने भी सहज अभिनय किया है और इन सभी किरदारों की मौजूदगी फिल्म को एक नया रूप देती है. रजत कपूर को आपने इस अवतार में कभी नहीं देखा होगा, वहीं पर परंब्रता ने बहुत ही बढ़िया काम किया है. फिर की एक और अच्छी बात है कि तथ्यों के आधार पर इस में एक अच्छी कहानी देखने को मिलती है और 90 के दशक में किस तरह से बांग्लादेश और कोलकाता के बीच कुछ अहम बातों का आदान प्रदान हुआ था यह भी बड़े ही अच्छे तरीके से रिसर्च के साथ मेकर्स ने दर्शाने की कोशिश की है.
बॉक्स ऑफिस :
अनुष्का की फीस निकाल दें तो फिल्म का बजट लगभग 18  करोड़ बताया जा रहा है. अनुष्का की फिल्लौरी फिल्म ने पहले दिन लगभग 4 करोड़ और एनएच 10 ने पहले दिन लगभग साढ़े तीन करोड़ का बिजनेस किया. अटकलों के मुताबिक़ होली के दिन फिल्म परी की ओपनिंग 2-3 करोड़ की हो सकती है. फिल्म को 1500 से ज्यादा स्क्रीन्स में रिलीज किया जा रहा है.
कमजोर कड़ी
फिल्म की कमजोर कड़ी वैसे तो कोई नहीं है, बस यह फिल्म एडल्ट फिल्म है और एडल्ट होने के नाते शायद एक खास तबका इस फिल्म को नहीं देख सकेगा. वहीं कुछ ऐसे दृश्य भी हैं जो कमजोर हृदय वालों के लिए नहीं है तो बहुत ही सोच समझकर दिल को मजबूत करके एडल्ट लोगों के साथ यह फिल्म जरूर देखें.
https://updatusindia.blogspot.in/

  • Share This:  
  •  Facebook
  •  Twitter
  •  Google+
  •  Stumble
  •  Digg
Email ThisBlogThis!Share to XShare to Facebook
Newer Post Older Post Home

0 comments:

Post a Comment

thanks for visitng my blog.

Categories

automobile bollywood update computer update health update mobile update new vacancy news updates technology update

Popular Posts

  • MP Patwari Cutoff List & Results 2017 now available @ peb.mp.gov.in
    MP PEB Vyapam Patwari Cuttoff List & results 2017 now available @ peb.mp.gov.in NEW DELHI: The  Madhya Pradesh Professional Examinat...
  • 16 साल से कम उम्र के लोग अब नहीं चला सकेंगे व्हाट्सएप minimum age on whatsapp..
    16 साल से कम उम्र के लोग अब नहीं चला सकेंगे व्हाट्सएप minimum age on whatsapp whatsapp www.updatusindia.blogspot.com ....... ... व्...
  • iPhone 8 and iPhone 8 plus special varient launch.......
    एपल ने आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस का रेड एडिशन भारत में लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन को कंपनी पहले ही वैश्विक स्तर पर लॉन्च कर चुकी ह...
  • Asus Zenfone Max Pro M1 - Full phone specifications...best budget mobile...
    Asus Zenfone Max Pro (M1) www.updatusindia.blogspot.in Asus Zenfone Max Pro (M1) www.updatusindia.blogspot.in NETWORK Technolo...
  • MPBSE Results 2018: MP Board 10वीं और 12वीं का Result check here
    MPBSE Results 2018: 14 मई को जारी होगा MP Board 10वीं और 12वीं का Result CLICK HERE TO CHECK MP BOARD 10TH RESULT 2018 CLICK HERE...

Recent Posts

updatus india

Blog Archive

  • ▼  2018 (43)
    • ►  05/13 - 05/20 (2)
    • ►  04/29 - 05/06 (1)
    • ►  04/22 - 04/29 (2)
    • ►  04/08 - 04/15 (2)
    • ►  04/01 - 04/08 (4)
    • ►  03/25 - 04/01 (4)
    • ►  03/11 - 03/18 (3)
    • ►  03/04 - 03/11 (8)
    • ▼  02/25 - 03/04 (8)
      • कलरफुल नजर आईं प्रिया प्रकाश, अब इंटरनेट पर वायरल ...
      • Renault ने 1 लाख रुपये तक घटाई Duster की कीमत
      • Pari Review: डराने के साथ-साथ बेहतरीन कहानी भी सुन...
      • Holi में भीग जाए स्मार्टफोन, तो भूलकर भी न करें ये...
      • क्या श्रीदेवी की आखि‍री तस्वीर में इस एक चीज पर गौ...
      • काइली जेनर के बस एक ट्वीट से स्नैपचैट को हुआ 130कर...
      • Esha Gupta's tweet on Syria crisis goes viral—Chec...
      • श्रीदेवी का 54 की उम्र में कार्डिएक अरेस्ट से निधन...
    • ►  02/18 - 02/25 (5)
    • ►  02/11 - 02/18 (4)

Categories

automobile bollywood update computer update health update mobile update new vacancy news news updates results technology update

Recent

updatus india

Author

updatus india
View my complete profile

Translate

About Me

updatus india
View my complete profile

Contact Form

Name

Email *

Message *

Total Pageviews

Followers

Copyright © updatus india | Powered by Blogger
Design by deepak mehra | Blogger Theme by deepak mehra