फ्रेंच ऑटो मेकर Renault ने अपनी SUV Duster की कीमत भारत में एक लाख रुपये कम कर दी है. अब 2018 Duster पेट्रोल की शुरुआती की कीमत 7.95 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है, वहीं डीजल वेरिएंट की शुरुआती कीमत 8.95 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो गई है.
भारत में रेनो के लिए डस्टर काफी सफल साबित हुई है. डस्टर का नाम भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में शूमार है. कंपनी का कहना है कि कि डस्टर को बड़े पैमाने पर स्थानीय स्तर पर बनाया जा रहा है. इसीलिए फायदा ग्राहकों तक पहुंचाया जा रहा है.
नई कीमतें घोषणा किए जाने के बाद से ही प्रभावी हो गई हैं. कंपनी ने रेनो डस्टर के सभी वेरिएंट्स के लिए नई कीमतों का ऐलान कर दिया है. सबसे ज्यादा कटौती टॉप वेरिएंट RXZ AWD डीजल मॉडल के लिए की गई है. इस वेरिएंट की कीमत 1 लाख रुपयेतक कम कर दी गई है.
वेरिएंट्स कीमत- 2017 मॉडल कीमत- 2018 मॉडल बचत
RXE पेट्रोल 8,50,925 रुपये 7,95,000 रुपये 55,925 रुपये
RXL पेट्रोल 9,30,816 रुपये 8,79,000 रुपये 51,816 रुपये
RXS CVT पेट्रोल 10,24,746 रुपये 9,95,000 रुपये 29,746 रुपये
Std 85 PS डीजल 9,45,663 रुपये 8,95,000 रुपये 50,663 रुपये
RXE 85 PS डीजल 9,65,560 रुपये 9,09,000 रुपये 56,560 रुपये
RXS 85 PS डीजल 10,74,034 रुपये 9,95,000 रुपये 79,034 रुपये
RXZ 85 PS डीजल 11,65,234 रुपये 10,89,000 रुपये 76,237 रुपये
RXZ 110 PS डीजल 12,49,276 रुपये 11,79,000 रुपये 70,976 रुपये
RXZ 110 PS AMT डीजल 13,09,970 रुपये 12,33,000 रुपये 76,970 रुपये
RXZ 110 PS AWD डीजल 13,79,761 रुपये 12,79,000 रुपये 1,00,761 रुपये









