updatus india

everything is here.

  • Home
  • about us
  • contact us
  • privacy policy
  • Disclaimer
  • forums
  • Home
  • Mobile/मोबाईल
  • technolodgy/टेक्नोलॉजी
  • automobile/ऑटोमोबाईल
  • Health/हेल्थ
  • new vacancy
  • bollywood
  • news updates

Wednesday, 25 April 2018

Asus Zenfone Max Pro M1 - Full phone specifications...best budget mobile...

 updatus india     20:00:00     mobile update, technology update     No comments   

Asus Zenfone Max Pro (M1)
www.updatusindia.blogspot.in
Asus Zenfone Max Pro (M1)
www.updatusindia.blogspot.in

NETWORKTechnologyGSM / HSPA / LTE
2G bandsGSM 850 / 900 / 1800 / 1900 - SIM 1 & SIM 2
3G bandsHSDPA 850 / 900 / 1900 / 2100
4G bandsLTE
SpeedHSPA 42.2/5.76 Mbps, LTE Cat4 150/50 Mbps
GPRSYes
EDGEYes
LAUNCH                   Announced2018, April
  Status. Exp. release 2018, May 3rd
BODY  Dimensions159 x 76 x 8.5 mm (6.26 x 2.99 x 0.33 in)
   Weight180 g (6.35 oz)
  BuildFront glass, aluminum body
  SIMDual SIM (Nano-SIM, dual stand-by)
DISPLAY  TypeIPS LCD capacitive touchscreen, 16M colors
  Size5.99 inches, 93.1 cm2 (~77.0% screen-to-body ratio)
  Resolution1080 x 2160 pixels, 18:9 ratio (~402 ppi density)
  MultitouchYes
PLATFORMOSAndroid 8.1 (Oreo)
ChipsetQualcomm SDM636 Snapdragon 636
CPUOcta-core 1.8 GHz Kryo 260
GPUAdreno 509
MEMORYCard slotmicroSD, up to 400 GB (dedicated slot)
Internal64 GB, 4/6 GB RAM or 32 GB, 3 GB RAM
CAMERAPrimaryDual: 13 MP (f/2.2) + 5 MP, phase detection autofocus, LED flash
Dual: 16 MP + 5 MP, phase detection autofocus, LED flash - 6 GB RAM model only
FeaturesGeo-tagging, touch focus, face detection, HDR, panorama
Video2160p@30fps, 1080p@30fps
Secondary8 MP (f/2.2), LED flash
16 MP, LED flash - 6 GB RAM model only
SOUNDAlert typesVibration; MP3, WAV ringtones
LoudspeakerYes
3.5mm jackYes
- Active noise cancellation with dedicated mic
COMMSWLANWi-Fi 802.11 b/g/n, WiFi Direct, hotspot
Bluetooth4.2, A2DP, LE
GPSYes, with A-GPS, GLONASS, BDS
RadioFM radio
USBmicroUSB 2.0, USB On-The-Go
FEATURESSensorsFingerprint (rear-mounted), accelerometer, proximity, compass
MessagingSMS(threaded view), MMS, Email, Push Email, IM
BrowserHTML5
- Fast battery charging: 5V/2A 10W
- MP3/WAV/eAAC+ player
- MP4/H.264 player
- Document viewer
- Photo/video editor
BATTERYNon-removable Li-Po 5000 mAh battery
MISCColorsDeepsea Black, Titanium Grey
Price

price in india
About 160 EUR 
-- 3gb ram+ 32gb = 10,999 rupess
                                                   -- 4gb ram+ 64gb = 13,999 rupess
                                                   -- 6gb ram+ 64gb = 16,999 rupess



www.updatusindia.blogspot.com
Read More
  • Share This:  
  •  Facebook
  •  Twitter
  •  Google+
  •  Stumble
  •  Digg

Saturday, 14 April 2018

Kathua unnao rape-murder case: -- यातना एवं संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है कठुआ और उन्नाव रेप कांड

 updatus india     18:18:00     news, news updates     No comments   

                    देश में महिलाओं और बच्चियों के प्रति अपराधों में लगातार वृद्धि हो रही है। हालत यह है कि मासूम बच्चियों तक को वासना के भूखे भेड़िए अपना निशाना बना रहे हैं। देश का ऐसा कोई कोना नहीं है जहां से दरिंदगी की खबरें न आती हों। कहीं-कहीं तो महिलाएं एवं बच्चियों के साथ दुष्कर्म के मामले इतने वीभत्स और अपराध इतने घिनौने होते हैं कि उसके बारे में सोचने मात्र से ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं। ऐसी घटनाओं को बताने के लिए हमारे पास शब्द नहीं होते।
kathua and unnao rap case
https://updatusindia.blogspot.in                   


                         पहले हम गत जनवरी में कठुआ में हुई घटना की बात करते हैं। जंगल में पशुओं को चराने गई एक बच्ची को अगवा कर लिया जाता है। इस मामले में दाखिल आरोपपत्र के मुताबिक, बच्ची को अगवा करके एक धार्मिक स्थल के परिसर में रखा गया। आठ साल की इस मासूम के साथ एक बार नहीं कई बार और बार-बार रेप किया गया। दरिंदों का मन इससे भी नहीं भरा तो उन्होंने पहले तो गला दबाकर उसकी हत्या की फिर उसके सिर को पत्थर मार कर कुचल दिया। परेशान करने वाली बात यह है कि इस अपराध में एक पुलिसकर्मी भी शामिल था। मामले को रफा-दफा करने के लिए आरोपियों ने स्थानीय पुलिस को रिश्वत भी दी।

                        कठुआ में 8 साल की मासूम और उन्नाव में 17 साल की नाबालिग के कसूरवारों की पहचान ये है कि वे पुरुष हैं। उनके लिए मासूम बच्ची और 17 साल की नाबालिग सिर्फ उपभोग की एक वस्तु है जिनकी अस्मत तार-तार कर दिया गया। कठुआ की वह मासूम अब जिंदा नहीं है उसके दर्द से उसका परिवार उबरने की कोशिश में है तो बांगरमऊ की वह लड़की रसूखदार नेता के खिलाफ खुली जंग लड़ रही है। सवाल यह है कि इन महिलाओं और बच्चियों के साथ होने वाले इन घिनौने अपराधों को कैसे रोका जाए। कई बार तो लगता है कि अपराधियों में कानून का खौफ समाप्त हो गया है। उन्हें पुलिस, कानून और समाज किसी का डर नहीं है। अपराधियों में कानून का डर पैदा करने के लिए क्या और कठोर कानून बनाने की जरूरत है? क्या खाड़ी देशों की तरह अपने यहां भी कठोर एवं निर्मम कानूनों की दिशा में सोचने का वक्त आ गया है?

                         इस भयानक घटना की कल्पना करने से ही रोम-रोम सिहर उठता है। निर्भया जैसी इस वारदात ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। लोग इंसाफ के लिए सड़कों पर उतर आए हैं। वे न्याय मांग रहे हैं लेकिन कुछ लोग हैं जिन्हें सियासत करनी है, इस घटना पर अपनी राजनीतिक रोटी सेकनी है, वे चुप नहीं हैं, वे भी बोल रहे हैं। वे लोग इस जघन्य मामले को राजनीतिक एवं धार्मिक चश्मे से देख रहे हैं। एक आठ साल की बच्ची के साथ इस तरह का वहशीपन क्या हम आपकी संवेदना को जगाने के लिए काफी नहीं है। क्या हमारा जमीर इतना मर चुका है कि एक बच्ची के साथ गैंगरेप को भी हिंदू-मूसलमान के नजरिए से देखा जाना चाहिए। कल्पना करिए वह एक बच्ची थी, आठ साल की थी। उसका एक बालमन होगा, इन यातनाओं को झेलते समय उस पर क्या गुजर रही होगी। वह क्या सोच रही होगी।


                         देश में महिलाओं और बच्चियों के प्रति अपराधों में लगातार वृद्धि हो रही है। हालत यह है कि मासूम बच्चियों तक को वासना के भूखे भेड़िए अपना निशाना बना रहे हैं। देश का ऐसा कोई कोना नहीं है जहां से दरिंदगी की खबरें न आती हों। कहीं-कहीं तो महिलाएं एवं बच्चियों के साथ दुष्कर्म के मामले इतने वीभत्स और अपराध इतने घिनौने होते हैं कि उसके बारे में सोचने मात्र से ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं। ऐसी घटनाओं को बताने के लिए हमारे पास शब्द नहीं होते। हाल ही में दो ऐसी घटनाएं हुई हैं जिन्होंने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। पहली घटना है जम्मू के कठुआ की और दूसरी है यूपी के उन्नाव की। कठुआ में गत जनवरी में आठ साल की एक बच्ची के साथ पहले सामूहिक दुष्कर्म किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई। जबकि उन्नाव में भाजपा के विधायक पर एक नाबालिग लड़की का रेप करने का आरोप है। 

                         अब बात करते हैं कि यूपी के उन्नाव की। जहां की एक लड़की ने बांगरमऊ से बीजेपी विधायक कुलदीप सेंगर पर बलात्कार का आरोप लगाया है। घटना पिछले साल जून की है। न्याय की मांग को लेकर आरोप लगाने वाली लड़की ने सीएम योगी के घर के बाहर आत्मदाह की कोशिश भी की थी। इसी मामले में पीड़िता के पिता की कुछ दिनों पहले जेल में संदिग्ध परिस्थियों में मौत हो गई। पीड़ित ने विधायक कुलदीर सेंगर पर जेल में हत्या कराने का आरोप लगाया है।
                      नाबालिग लड़की का आरोप है कि गत जून में विधायक ने उसके साथ रेप किया। वह बलात्कार की शिकायत लेकर पुलिस के चौखट तक पहुंची लेकिन पुलिस को उसकी दलील में कोई दम नजर नहीं आया। एक साल घुट-घुट कर जीने को मजबूर वो नाबालिग मुख्यमंत्री आवास के सामने आत्मदाह की नाकाम कोशिश की। तो उसका पिता भारतीय दंड विधान के तहत कई धाराओं में थाने में बंद कर दिया गया जहां उसकी पुलिस हिरासत में मौत हो गई। शुक्र है कि ये पूरा मामला मीडिया में है जिसका दबाव पुलिस प्रशासन पर है लिहाजा कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है लेकिन वो रसूखदार नेता कुलदीप सिंह सेंगर लखनऊ सचिवालय में हंसकर कहता है कि आरोपों का क्या, वे तो वैसे ही लगते रहते हैं। अब इस पूरे मामले को लेकर यूपी की सियासत गरमा गई है और राजनीति का दौर शुरू हो गया है। 
                      मौत से पहले पीड़िता के पिता की इकबालिया बयान सबके सामने है। पीड़िता अपने साथ हुई ज्यादती को दुनिया के सामने रख चुकी है लेकिन विधायक अभी भी पुलिस गिरफ्तर से बाहर है। इतना सब कुछ होते हुए विधायक की गिरफ्तारी तक नहीं हुई है और अपनी कुटिल मुस्कान से पूरे कानून-व्यवस्था को चिढ़ा रहा है। ऐसा इसलिए कि आरोपी विधायक है, सत्ताधारी पार्टी का विधायक और बाहुबली है। सवाल यह है कि क्या न्याय पाने का अधिकार जो पीड़ित और गरीब हैं, वे खो चुके हैं? क्या जो गरीब हैं उन्हें न्याय नहीं मिलेगा? क्या रेप पीड़िताओं को अपना दर्द समाज के सामने लाने के लिए आत्महत्या जैसे कदमों का सहारा लेना पड़ेगा? सवाल कई हैं, लेकिन इनका समाधान होते नहीं दिख रहा है। 

    केरल के एक बैंकर ने कठुआ गैंगरेप पीड़िता को लेकर फेसबुक पर की थी विवादित टिप्पणी, बैंक ने उसे नौकरी से निकाल दिया --

                             ऐसे समय में जब देश में उन्नाव और कठुआ गैगंरेप की घटनाओं को लेकर उबाल है, तब केरल के एक बैंकर ने फेसबुक पर ऐसी टिप्पणी कर दी जिसकी कीमत उसे अपनी नौकरी देकर चुकानी पड़ी। कठुआ गैंगरेप की आठ वर्षीय मृतक पीड़िता को लेकर केरल के कोटक महिंद्रा बैंक में असिसटेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत विष्णु कुमार ने फेसबुक पर अभ्रद टिप्पणी की थी। इस पर बैंक ने तुंरत संज्ञान लिया और विष्णु को नौकरी से निकाल दिया।
                           कोटक महिंद्रा बैंक ने बयान जारी करते हुए कहा कि उसने कठुआ बलात्कार पीड़िता के बारे में सोशल मीडिया पर विवादित टिप्पणी करने वाले अपने कर्मचारी विष्णु नंदकुमार को नौकरी से निकाल दिया गया है। बैंक के प्रवक्ता ने बताया कि इस तरह की घटना के बारे में किसी के भी द्वारा चाहे वह बैंक का कर्मचारी ही क्यों न हो, ऐसी टिप्पणी करते देखना बेहद दुखद है। उन्होंने कहा कि हमने खराब प्रदर्शन को लेकर नंदकुमार को 11 अप्रैल को नौकरी से निकाल दिया है।

                            विष्णु नंदुकुमार ने आठ वर्षीय बलात्कार पीड़िता को लेकर फेसबुक पर टिप्पणी करते हुए लिखा था,-- 'अच्छा हुआ वह उसकी इस उम्र में हत्या कर दी गई। वर्ना जब वह बड़ी होती तो भारत पर बम से हमले कर सकती थीं।' 

                          विष्णु की इस टिप्पणी के बाद ट्वीटर पर भी उसे बर्खास्त करने की मांग जोर पकड़ने लगी थी। विवाद को तूल पकड़ता देख विष्णु ने अपना फेसबुक अकाउंट डिलीट कर दिया है।

                         आपको बता दें कि पूरे देश में कठुआ और उन्‍नाव में हुए रेप केस को लेकर आक्रोश है। अब इस मामले में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भी अपना दुख जताया है। मोदी ने देश को भरोसा द‍िलाया है क‍ि दोनों ही मामलों में पूरा न्‍याय होगा और दोष‍ियों को किसी भी सूरत में बख्‍शा नहीं जाएगा। मोदी ने दोनों घटनाओं को बर्बरतापूर्ण बताया है और ये भी कहा कि कोई भी सभ्य समाज इस तरह के मामलों को स्‍वीकार नहीं करेगा। उन्‍होंने यह भी कहा क‍ि दो द‍िन से ज‍िस तरह के कृत्‍यों की चर्चा हो रही है, उनसे हमारा देश शर्मसार हुआ है। पीएम मोदी नई दिल्ली में डॉ. अम्बेडकर राष्ट्रीय स्मारक के लोकार्पण के अवसर पर बोल रहे थे।



www.updatusindia.blogspot.com
Read More
  • Share This:  
  •  Facebook
  •  Twitter
  •  Google+
  •  Stumble
  •  Digg

Friday, 13 April 2018

INDIA'S Biggest Bitcoin Theft News...... भारत में बिटकॉइन की सबसे बड़ी चोरी, करोड़ों के बिटकॉइन चोरी.......

 updatus india     20:45:00     computer update, news, news updates     No comments   

                 सायबर सेल ने आईपीसी की धारा और आईटी एक्ट के सेक्शन 66 के तहत मामला दर्ज किया है। इस एक्सचेंज के पूरे देश में करीब 2 लाख यूजर्स हैं। एक्सचेंज को पता चला कि जो बिटकॉइन ऑफलाइन स्टोर किए गए थे वो गायब हो गए। बाद में पता चला कि कंपनी का पासवर्ड ऑनलाइन लीक हो गया।
                            


                            भारत में बिटकॉइन की बड़ी चोरी हुई है। बिटकॉइन (Bitcoin) के एक बड़े एक्सचेंज से 438 बिटकॉइन चोरी हो गए हैं। इनकी कीमत करीब 20 करोड़ रुपए है। ये देश में क्रिप्टोकरेंसी (Cryptocurrency) की सबसे बड़ी चोरी बताई जा रही है। दिल्ली स्थित एक क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज (Exchange) ने सायबर सेल में शिकायत करवाई है की उसके सीएसओ अमिताभ सक्सेना ने कंपनी के वॉलेट से ये चोरी की है। एक्सचेंज ने सरकार से मांग की है कि उसका पासपोर्ट जब्त कर लिया जाए। कंपनी को डर है कि वो देश से बाहर भाग सकता है।

                                 सायबर सेल (Cyber Cell) ने आईपीसी की धारा और आईटी एक्ट के सेक्शन 66 के तहत मामला दर्ज किया है। इस एक्सचेंज के पूरे देश में करीब 2 लाख यूजर्स हैं। एक्सचेंज को पता चला कि जो बिटकॉइन ऑफलाइन स्टोर किए गए थे वो गायब हो गए। बाद में पता चला कि कंपनी का पासवर्ड ऑनलाइन लीक हो गया। इस कारण सिस्टम हैक हो गया। कंपनी ने हैकर्स को ट्रैक करने की कोशिश की लेकिन डेटा लॉग डिलीट कर दिए गए थे। इससे ये पता नहीं चल सका की बिटकॉइन कहां ट्रांसफर किए गए। इसके बाद कंपनी की वेबसाइट बंद है। 

                                    गुरुवार को कंपनी ने इस बात की वेबसाइट पर संदेश देकर पुष्टि की। कंपनी के फाउंडर और सीईओ मोहित कालरा (Mohit Kalra) ने कहा कि आरोपी कंपनी का अंदरूनी आदमी ही है। उनके मुताबिक प्राइवेट की ऑनलाइन एक्सपोर्ट नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर फंड रिकवर नहीं हुआ तो कंपनी अपनी जेब से ग्राहकों को पैसा देगी। पुलिस ने कहा की कंपनी के सर्वर जब्त कर लिए गए हैं। क्रिप्टोकरेंसी डिजिटल करेंसी है हाल ही में बिटकॉइन के भाव में बड़ी तेजी के कारण निवेशक इसकी तरफ आकर्षित हुए थे।

                                        भारत में बिटकॉइन या क्रिप्टोकरेंसी को रिजर्व बैंक (RBI) या सरकार की मान्यता नहीं है। इनको भारत में कोई रेगुलेट नहीं करता। इनकी कानूनी मान्यता नहीं होने के कारण कुछ भी होने पर कानून किसी तरह की मदद नहीं कर सकता है। इसको गोल्ड की तरह रिडीम भी नहीं किया जा सकता। भारत में बिटकॉइन, नेमकॉइन, लाइटकॉइन और पीपीकॉइन जैसी कई क्रिप्टोकरेंसी हैं।

Cryptocurrency क्या है?

                         Cryptocurrency एक तरह की डिजिटल Assets होती है जिसके लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है. इसका इस्तेमाल लगभग समान खरीदने या कोई सर्विस लेने के लिए करते हैं जैसे की हम बिटकॉइन का इस्तेमाल कर रहे हैं. यह एक Peer To Peer इलेक्ट्रॉनिक्स Payment सिस्टम होता है जिसका इस्तेमाल करके हम इंटरनेट के माध्यम से अपने रेगुलर करेंसी का इस्तेमाल नहीं कर के दूसरे किसी करेंसी का इस्तेमाल करके कोई सामान खरीदते हैं. Cryptocurrency की मदद से आप अपने पैसे को आसानी से छुपा कर रख सकते हैं.

Cryptocurrency कैसे काम करती है?

                          जैसा की हमने आपको बताया कि यह एक डिजिटल सिस्टम होता है जिसके माध्यम से आपको इसमें किसी कागज की जरूरत नहीं पड़ती है. यह सिर्फ आपके कंप्यूटर से इंटरनेट के माध्यम से ही किसी के पेमेंट करना हो या किसी को पैसे ट्रांसफर करने हो तो आप इसके माध्यम से कर सकते हैं.
                          Cryptocurrency  को अगर आप ध्यान से देखें तो उसमें दो चीजे होते हैं जिसमें एक चीज होती है Currency और एक Encryption, जिसमें का मतलब होता है सुरक्षित पैसा. इसमें पैसा एक जगह से दूसरी जगह पर बिना किसी दुसरे User, एजेंसी, सरकार को बताये बिना कर सकते है.

Cryptocurrency के प्रकार

                         जब Cryptocurrency की शुरुआत हुई थी तब एक या दो ही ऐसी कंपनियां है जो क्रिप्टो कॉइन बनाती थी लेकिन आज लगभग 1000 से भी ज्यादा Cryptocurrency है. अब हम आपको कुछ महत्वपूर्ण Cryptocurrency के बारे में नीचे बता रहे हैं

Monero (XMR)

                       यह एक स्पेशल टाइप की Cryptocurrency  है और इसका इस्तेमाल डार्क वेब ब्लैक मार्केट में सबसे ज्यादा किया जाता है. इस में स्पेशल प्रकार की सिक्योरिटी का इस्तेमाल किया जाता है जिसका नाम रिंग सिग्नेचर है. इसका इस्तेमाल ज्यादातर कालाबाजारी में किया जाता है.

डैश

                       यह भी एक प्रकार की Cryptocurrency  है. इसको सबसे पहले डार्क कॉइन के नाम से जाना जाता था. यह मास्टरनोड नाम की एक नेटवर्क की हेल्प से काम करता है और यह बिटकॉइन से ज्यादा तेज और ज्यादा इफेक्टिव है और इसकी सबसे पहले 2014 में बनाया गया था और उसके बाद से यह अभी तक चल रहा है.

Light Coin

                            इसका आविष्कार 2011 में किया गया था इसकी मदद से बिटकॉइन और भी अधिक तेज पेमेंट ट्रांसफर करने का कार्य करता है.

Zcash

                            इसका इस्तेमाल 2016 यानी की पिछले साल में हुआ था इसमें जितने भी हमारे इंफॉर्मेशन होती है जैसे पेमेंट और हमारे बैंक अकाउंट डिटेल वह सारी Encrypted करके ट्रान्सफर कर दी जाती है. यह बहुत ही सिक्योर Cryptocurrency  है.

Cryptocurrencies List

  •    Bitcoin (2009)
  • Ripple (2013)
  •    Litecoin (2011)
  • Auroracoin (2014)
  •    Peercoin (2012)
  • Dogecoin (2013)
  •    Namecoin (2011)
  • Mastercoin (2013)
  •    Primecoin (2013)

Top 5 CryptoCurrency

1.Ethereum

                         सबसे बढ़िया Cryptocurrency  है और इसमें आप बिना सोचे समझे अपनी इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं या कि कोई भी सामान खरीदना है तो आप खरीद सकते हैं इसीलिए हम इसको को सबसे ऊपर रख रहे हैं.
Current Market Cap: $50,423,388,966
Price: $ 425.15 US

2.Factom

                         यह भी एक अच्छी Cryptocurrency  है जिसका इस्तेमाल बहुत ज्यादा होता है.
Current Market Cap: $234,059,649
Price: $25.85 US

3.MaidSafe

                        इस करेंसी का इस्तेमाल बिटकॉइन से बहुत ज्यादा किया जाता है इसीलिए इसको तीसरे नंबर पर हम रख सकते हैं. इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि अगर मान लो आप इसकी करेंसी खरीदते हैं तो आपको कम पैसे में ही कुछ ज्यादा करने से मिल जाएगी जिसकी मदद से आप आसानी से कोई छोटा सामान खरीद सकते हैं.
Current Market Cap: $153,670,960 
Price: $0.3395 US

4.Bitcoin

                       इसका इस्तेमाल भी बहुत ज्यादा किया जाता है लेकिन इसका एक बिटकॉइन का प्राइस बहुत ज्यादा है जो कि लगभग आपको भारत के हिसाब से लगभग 45 हजार रुपए का 1 बिटकॉइन मिलेगा. पिछले साल के हिसाब से यह ₹15000 महंगा हुआ है अनुमान से बताया जा रहा है कि अगले कुछ सालों में इसका दाम 6 लाख तक जा सकता है.
Current Market Cap: $137,275,541,068 
Price: $ 8,086.74 US

5.Ripple

                       Bitcoin के बाद में Ripple Cryptocurrency  का बहुत ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है.
Current Market Cap: $26,047,604,785 
Price: $ 0.6450 US


www.updatusindia.blogspot.com
Read More
  • Share This:  
  •  Facebook
  •  Twitter
  •  Google+
  •  Stumble
  •  Digg

Saturday, 7 April 2018

Salman Khan Granted Bail In Blackbuck Poaching Case .......Happy All Bollywood industry....सलमान खान की बेल से बी टाउन में खुशी की लहर

 updatus india     20:09:00     bollywood update, news, news updates     No comments   


     सलमान खान की बेल से बी टाउन में खुशी की लहर, शिल्पा शिंदे बोली- टाइगर वापस लौट आया......
salman khan
www.updatusindia.blogspot.in

                           काला हिरण शिकार मामले में दोषी करार दिए गए सलमान खान की जमानत याचिका मंजूर कर ली गई है। जोधपुर सेशन कोर्ट के जज रविंद्र कुमार जोशी ने सलमान को 25-25 हजार रुपये के दो निजी मुचलकों पर जमानत दी है। सलमान को जमानत मिलते ही सोशल मीडिया पर भी जश्न का माहौल शुरू हो गया है। इसी के साथ बी टाउन सेलेब्स के रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं।

                             बिग बॉस सीजन 11 की विनर शिल्पा शिंदे ने सोशल मीडिया पर लिखा- टाइगर वापस लौट आया है। एक अच्छा इंसान केवल आशीर्वाद और दुआएं चाहता है। इन्हीं चीजों ने असर दिखाया है। धन धना धन। वहीं, डायरेक्टर सुभाष घई ने लिखा- भगवान का शुक्रिया देर हैं अंधेर नहीं। अच्छे कामों का हमेशा फल मिलता है। अपनी बड़ी गलतियों के लिए वह 20 सालों से सजा भुगत रहे हैं और अभी भी न्याय का इंतजार कर रहे हैं। सिंगर अदनान सामी ने लिखा- अपने प्यारे भाई सलमान खान को बेल मिलने पर बेहद खुश हूं। जल्द घर लौटों। जय हो।

Shilpa Shinde@ShindeShilpaS
Shhh!! Tiger is back !!

What a good human wants is only the blessings and that has worked for him.

Dhan Dhana Dhan
3:25 PM - Apr 7, 2018
  • 4,397
  • 2,066 people are talking about this
Twitter Ads info and privacy

        देर रात तक होंगे मुंबई






















                           सलमान के खास दोस्त जफर सरेशवाला ने टाइम्स नाउ से बातचीत में कहा कि ये बेहद लॉजिकल निर्णय हैं जिसका हम सभी लोग इंतजार कर रहे थे। देर आया दुरुस्त आया। हम लोगों को उम्मीद थी कि वह कल ही छूट जाते, लेकिन कोई बात नहीं। इस निर्णय से बहुत खुश हूं। जफर के मुताबिक हर बेल की तरह इसमें भी कुछ औपचारिकताएं पूरी करनी होगी। आज रात तक सलमान मुंबई में होंगे। 

          7 मई को कोर्ट में होंगे पेश 
                       सलमान को 25 हजार के 2 बॉन्ड भरने होंगे और वह देश कोर्ट के आदेश के बिना नहीं छोड़कर जा सकते। सलमान को 7 मई को फिर से कोर्ट में पेश होना पड़ेगा।गुरुवार को सजा सुनाए जाने के बाद सलमान ने जोधपुर सेंट्रल जेल में दो रातें काटी। सत्र न्यायालय की इस आदेश की कॉपी को अब सीजेएम अदालत में भेजा जाएगा, जिसके बाद रिहाई का आदेश जोधपुर सेंट्रल जेल भेजा जाएगा। इन सारी औपचारिकताओं के पूरा होने के बाद सलमान को रिहा कर दिया जाएगा। 

आपको बता दे की  सोफ‍िया हयात ने सलमान खान के काला हिरण मारने के जुर्म में जेल जाने पर खुशी जाहिर की थी | 
sofia hayat
www.updatusindia.blogspot.in


सलमान खान की सजा पर खुश हुई एक्ट्रेस Sofia Hayat, बोली- कर्मों की म‍िली सजा........

                          अभिनेत्री सोफ‍िया हयात ने सलमान खान के काला हिरण मारने के जुर्म में जेल जाने पर खुशी जाहिर की है। सोफ‍िया ने इंस्‍टाग्राम पर एक पोस्‍ट डाली है ज‍िसमें उन्‍होंने ल‍िखा है- 'अंत में आपका कर्मा आपको पकड़ ही लेता है। ज्यादातर लोग सलमान के खिलाफ बात करने से डरते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि वह बॉलीवुड को कंट्रोल करते हैं। लेकिन मैं बोलने से नहीं डरती हूं। मुझे बहुत खुशी है कि जो काम सलमान ने किया उसके लिए उन्हें जेल जाना पड़ा।

सलमान खान की कोस्‍टार रहीं रानी मुखर्जी ने कहा क‍ि 
                           मेरा प्यार हमेशा उनके साथ बना रहेगा। वह बहुत अच्‍छे इंसान हैं। काला हिरण शिकार मामले में अभिनेता सलमान खान को पांच साल की सजा मिलने पर राज्यसभा सांसद व अभिनेत्री जया बच्चन ने कहा कि सलमान खान ने बीतें सालों में लोगों की भलाई के लिए काफी काम किया है और उसे देखते हुए उन्हें सजा में राहत मिलनी चाहिए थी। अभिनेत्री ने कहा कि 20 वर्षों के बाद भी सलमान खुद को दोषी महसूस कर रहे हैं। सलमान के आचरण को देखते हुए उन्हें राहत दी जानी चाहिए थी। वहीं बिग बॉस का लेटेस्‍ट सीजन जीतने वालीं श‍िल्‍पा श‍िंदे ने भी सलमान खान को सजा मिलने पर दुख जताया है।




www.updatusindia.blogspot.com
Read More
  • Share This:  
  •  Facebook
  •  Twitter
  •  Google+
  •  Stumble
  •  Digg

Friday, 6 April 2018

335 लोगों की गलती से लीक हुआ 5.6 लाख भारतीयों का डेटा ...By mistake 5.6 lakh Indians data leaked from the fault of 335 people...

 updatus india     17:04:00     computer update, news, news updates, technology update     No comments   


facebook data leak
www.updatusindia.blogspot.in

                          एक निजी मार्केटिंग कंपनी द्वारा 5.6 लाख से ज्यादा भारतीय फेसबुक (Facebook) उपभोक्ताओं के निजी डाटा से समझौता किया गया। इस निजी मार्केटिंग कंपनी ने बाद में निजी जानकारियों को कैंब्रिज एनालिटिका (Cambridge Analytica) को बेच दी। कैंब्रिज एनालिटिका ब्रिटेन स्थित एक कंपनी है जो वैश्विक गोपनीयता उल्लंघन में फंसी है। सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनी ने गुरुवार को भारत सरकार को समझौता किए गए एकाउंट के बारे में सूचित किया। सोशल मीडिया कंपनी यह सूचना उपभोक्ता डाटा में सेंधमारी को लेकर दी गई नोटिस व फेसबुक से सुरक्षा सुनिश्चित करने व निजी डाटा का दुरूपयोग रोकने को लेकर उठाए जा रहे कदमों की जानकारी को लेकर दी है।

                         फेसबुक के एक प्रवक्ता ने कहा कि भारत में 335 फेसबुक उपभोक्ताओं द्वारा एक क्विज एप 'दिसइजयोरडिजिटललाइफ' नवंबर 2013 से दिसंबर 2015 के बीच इंस्टाल करने के बाद 562,455 उपभोक्ताओं के डाटा में सेंधमारी हुई। निजी मार्केटिंग कंपनी ने लोगों की जानकारियां एक क्विज एप से जुटाईं थीं। यह प्रतिक्रिया फेसबुक के मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी माइक श्रोएफर के एक ब्लॉग पोस्ट में यह कहे जाने के बाद आई है कि डाटा में सेंधमारी से लोगों का कंपनी पर से विश्वास टूटा है। श्रोएफर ने लिखा, 'हमारा मानना है कि फेसबुक का अमेरिका के कुल 8.7 करोड़ से ज्यादा लोगों का डाटा कैम्ब्रिज एनालिटिका के साथ अनुचित तरीके से साझा किया गया।'

335 लोगों ने इंस्टॉल किया था एप
                           इस एप को कैंब्रिज विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान के शोधकर्ता एलेक्सेंडर कोगन व उनकी कंपनी ग्लोबल साइंस रिसर्च ने विकसित किया था। इस एप ने न सिर्फ 335 उपभोक्ताओं बल्कि उनके दोस्तों के साथ दोस्तों के दोस्तों का डाटा भी निकाल लिया था। भारत में 335 लोगों ने इस एप को इंस्टाल किया था, जो कि दुनिया भर में इंस्टाल किए गए का 0.1 फीसदी था। लेकिन यह सूचना एप को इंस्टाल करने वाले लोगों तक सीमित थी, जिहोंने इसे 2013 से दिसंबर 2015 इंस्टाल किया था।
कुल 562,455 लोग हुए प्रभावित
                           उन्होंने कहा, 'हमें बाद में पता चला कि भारत में इससे 562,120 अतिरिक्त लोग भी प्रभावित हुए हैं, जिसमें एप को इंस्टाल करने वाले के दोस्त भी शामिल हैं। इस तरह भारत में इससे प्रभावित होने वालों की संभावित कुल संख्या 562,455 हो जाती है।' हालांकि, सोशल मीडिया दिग्गज कंपनी ने इन 335 उपभोक्ताओं की पहचान या जगह का खुलासा नहीं किया। फेसबुक सोमवार 9 अप्रैल से सभी 562,455 उपभोक्ताओं के खातों की निजता के उल्लंघन को लेकर उनके न्यूज फीड के शीर्ष पर एक लिंक दिखाएगी, ताकि वे देख सकें कि वे किन एपों का इस्तेमाल करते हैं और इन एपों के जरिए साझा होने वाली सूचना को जान सकते हैं।

www.updatusindia.blogspot.com
Read More
  • Share This:  
  •  Facebook
  •  Twitter
  •  Google+
  •  Stumble
  •  Digg

काला हिरण केस : After 12 year salman khan in jail, 12 साल बाद फिर जेल में सलमान खान,

 updatus india     16:41:00     bollywood update, news, news updates     No comments   

              काला हिरण केस में 20 साल के बाद बॉलीवुड स्‍टार सलमान खान को 5 साल की सजा                          
salman khan in jail
www.updatusindia.blogspot.in/
 
                    काला हिरण केस में 20 साल के बाद बॉलीवुड स्‍टार सलमान खान को 5 साल की सजा सुनाई गई है। जोधपुर कोर्ट में इस फैसले को सुनाया गया जिसके बाद सलमान खान को वहां की जेल में भेज द‍िया गया। वैसे यह पहली बार नहीं है जब सलमान खान जेल गए हों। इससे पहले भी वह दो बार जेल जा चुके हैं। बता दें क‍ि 2006 में इसी काला हिरण श‍िकार केस में वह जोधपुर जेल में रहे थे और अब करीब 12 साल बाद उनको फ‍िर उसी मामले के चलते उसी कोर्ट में जाना पड़ा है। 















                   जोधपुर जेल में इस बार सलमान खान को बैरक नंबर 2 में रखा गया है। गौर करने वाली बात ये है कि इसी जेल के बैरक नंबर एक में आसाराम बापू बंद हैं। वैसे सलमान खान जब पिछली बार जेल से बाहर आए थे तो उन्‍होंने वहां समय बिताने के अपने अनुभवों को इंड‍िया टुडे के साथ शेयर किया था। इस बातचीत में दबंग खान ने शुरुआत में तो अपने मजाक‍िया अंदाज में कहा था क‍ि वहां उन्‍होंने बहुत एंजॉय किया। 
                    वैसे बॉडी को लेकर एक्‍टिव सलमान खान जेल में भी रहते थे। उन्‍होंने बताया था क‍ि वहां भी वह एक्सरसाइज करते थे। उनके रुटीन में दिन में दो बार पुशअप्‍स और क्रंचेस शामिल थे। 





































                     लेकिन बातों-बातों में उन्‍होंने वहां की अपनी दिक्‍कतें भी बताई थीं।सलमान खान को जेल में रहने के लिए सबसे बड़ी दिक्‍कत होती थी वॉशरूम की। सलमान खान ने इस इंटरव्‍यू में बताया था क‍ि जेल को उनको बाथरूम की दिक्‍कत होती थी। सलमान ने कहा था क‍ि पुलिस कस्टडी में 9-12 लोगों के लिए एक बाथरूम और एक टॉयलेट होता था। वहीं बैरक के टॉयलेट टूटे-फूटे होते थे। हालांक‍ि सलमान ने हंसते हुए कहा था क‍ि न्यायिक हिरासत के दौरान सेंट्रल जेल में अलग सुइट मिलता था। 
आखिर दूसरे आरोपी क्यों हुए आजाद
                         सवाल ये है कि जब सलमान और दूसरे अभियुक्तों पर एक ही तरह की धारा चल रही थी तो सैफ अली खान, तब्बू, सोनाली बेंद्रे को आजादी कैसे मिल गई। इस मुद्दे पर कानून के जानकारों का कहना है कि जब किसी मामले में एक से ज्यादा अभियुक्त होते हैं तो उनमें से कोई मुख्य अभियुक्त होता है, जबकि दूसरे लोग सहअभियुक्त होते हैं। जब जांच अधिकारी जांच करता है तो इसमें ये महत्वपूर्ण होता है कि वो आरोपियों के खिलाफ कितनी गहराई से जांच करता है। घटना के हिसाब से धाराएं तय की जाती हैं। लेकिन आरोपियों की भूमिका को अलग अलग ढंग से देखा जाता है और अदालत में चार्जशीट दायर की जाती है।
                      कांकणी गांव में जिस समय काले हिरणों का शिकार किया गया उसमें जांच अधिकारी और अभियोजन पक्ष ये साबित करने में कामयाब रहे कि जिस बंदूक से गोली चलाई गई थी वो सलमान के हाथों में थी। लेकिन दूसरे आरोपियों के बारे में ये बता सकने में नाकाम रहे कि घटना के समय वो लोग मौका-ए-वारदात से कितनी दूर या करीब थे। ऐसे हालात में अभियोजन का पक्ष कमजोर हो जाता है,जिसका फायदा आरोपियों को मिलता है। सैफ अली खान, तब्बू, सोनाली बेंद्रे और नीलम को संदेह का फायदा मिला। लेकिन ये उनके लिए फौरी तौर पर ही राहत है। विश्नोई समाज के लोगों का कहना है कि वो अदालत के फैसले का अध्ययन करेंगे और ऊपरी अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे।



















                                सलमान को सजा, चिंता में फिल्मी बाजार

सलमान खान ने बड़े परदे पर एक बार डायलॉग दिल में आता हूं समझ में नहीं से लोगों का दिल जीत लिया था। उनके दिल में तो अब तक कई आये लेकिन सलमान के भूत-वर्तमान और भविष्य को लेकर अब इतने सवाल हैं कि बॉलीवुड और ब्रांड बाजार की चिंता बढ़ गई है। ये दांव 500 करोड़ से अधिक का है। सलमान खान की इस साल आने वाली सबसे पहली फिल्म रेस 3 है। सलमान इसी साल अपनी फिल्म दबंग 3 लाने की भी सोच रहे हैं। सारी तैयारियां पूरी हो गई है। फिल्म को सलमान खान ही प्रोड्यूस करेंगे और लागत 100 करोड़ से ऊपर की होगी।अगले साल की ईद पर वो फिल्म भारत ले कर आयेंगे। अली अब्बास ज़फर के निर्देशन में बनने वाली ये फिल्म उनके बहनोई अतुल अग्निहोत्री के प्रोडक्शन में बनेगी। भारत का जिस तरह का ग्राफ डिजाइन किया गया है उससे ये तो तय कि फिल्म में 125 करोड़ तक का खर्चा होगा।

www.updatusindia.blogspot.com
Read More
  • Share This:  
  •  Facebook
  •  Twitter
  •  Google+
  •  Stumble
  •  Digg

Wednesday, 4 April 2018

"BAAGHI 2" box office collection after 5 days पहले ही वीक में टाइगर की फ‍िल्‍म ने तोड़ा पद्मावत का र‍िकॉर्ड....

 updatus india     20:28:00     bollywood update, news, news updates     No comments   

baaghi 2
tiger sheroff
                    बॉलीवुड अभ‍िनेता टाइगर श्रॉफ और द‍िशा पटानी की फिल्म बागी 2 की कमाई का क्रम जारी रहा है। फिल्म युवाओं को खूब पसंद आ रही है। फ‍िल्‍म ने र‍िलीज के पांचवे द‍िन 10.60 करोड़  की कमाई की है। अहमद खान के निर्देशन में बनी फिल्म 'बागी-2' की अब तक की कुल कमाई 95.80 करोड़ रुपये पहुंच गई है। बुधवार को ये फ‍िल्‍म 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। 
                     बॉक्‍स आफ‍िस इंड‍िया की र‍िपोर्ट के अनुसार, टाइगर श्रॉफ यंग जेनरेशन के एक्टर्स में बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर बन गए हैं। पहले द‍िन 25 करोड़ की कमाई के साथ उन्‍होंने स‍िर्फ रणवीर स‍िंह ही नहीं, वरुण धवन, अर्जुन कपूर, रणबीर कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा को पीछे छोड़ दिया है। 

                      बागी 2 की सक्‍सेस से इसके डायरेक्‍टर अहमद खान भी बेहद उत्साहित हैं। हालांकि वह ये बात पहले ही कह चुके थे कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म अच्छा करेगी। और अब वह बागी 3 की तैयारी भी कर रहे हैं। अहमद कहते हैं - लोगों को बागी पसंद आई थी, इसलिए बागी-2 बनाई। इसमें कोई शक नहीं कि यह पहली फिल्म से बेहतर है। पब्लिक डिमांड पर ही अब बागी-3 में लगने वाला हूं अक्षय कुमार और ऋतिक रोशन ने की तारीफ 
                        बागी 2 में टाइगर श्रॉफ के एक्शन को लेकर लोगों में जबरदस्त क्रेज है। बी टाउन के कई बड़े चेहरे खुलकर उनकी तारीफ कर रहे हैं। अक्षय कुमार ने ट्वीट कर टाइगर श्रॉफ को लेकर एक बड़ी बात कही है। अक्षय कुमार ने ट्वीट में लिखा, 'बॉलीवुड को अब से गर्व के साथ कह सकता है कि अब उसके पास भी अपना 'टोनी जा' है.'बता दें टोनी जा इंटरनेशल मार्शियल आर्ट्स एक्टर हैं।




    Baaghi 2 के डायरेक्‍टर का दावा, टाइगर श्रॉफ की                        Baaghi 3 भी होगी ब्‍लॉकबस्‍टर







                        वैसे बागी की सक्‍सेस से इसके डायरेक्‍टर अहमद खान भी बेहद उत्साहित हैं। हालांकि वह ये बात पहले ही कह चुके थे कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म अच्छा करेगी। और अब वह बागी 3 की तैयारी भी कर रहे हैं। अहमद कहते हैं - लोगों को बागी पसंद आई थी, इसलिए बागी-2 बनाई। इसमें कोई शक नहीं कि यह पहली फिल्म से बेहतर है। पब्लिक डिमांड पर ही अब बागी-3 में लगने वाला हूं।
ahmad khan
baaghi 2
                             वैसे फिल्म की सफलता को लेकर आश्वस्त अहमद खान टाइगर श्रॉफ सरीखी नई पीढ़ी के कलाकारों से खासे प्रभावित हैं। वह कहते हैं - एक समय था जब इंडस्ट्री बच्चन और खान तिकड़ी तक ही सीमित थी, लेकिन अब एक से बढ़कर एक प्रतिभाशाली लोग इंडस्ट्री में आ रहे हैं। डांस, एक्शन, कॉमेडी इन तीनों विधाओं में हमारे पास यंगस्टर्स की पूरी फौज है। शाहिद कपूर, टाइगर श्रॉफ, रणवीर सिंह, वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, आयुष्मान खुराना, राजकुमार राव कितने ही बेहतरीन कलाकार हैं, जो हिंदी सिनेमा को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।









                             वैसे बागी 2 की सफलता को लेकर अहमद ने एक और कारण बताया है। आम धारणा है कि किसी भी फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म के मुकाबले बाकी के पार्ट्स ज्यादा हिट नहीं होते। लोगों में इस तरह की फ्रेंचाइजी को लेकर क्रेज खत्म हो जाता है, लेकिन अहमद इससे सहमत नहीं हैं। 
                  उनका कहना है - किसने कहा लोगों का क्रेज खत्म हो जाता है? 'गोलमाल' के बाद उसके जितने भी पार्ट बनें, सभी पसंद किए गए। 'हेरा फेरी 2' पहले वाली से ज्यादा हिट रही। 'हेट स्टोरी' फ्रेंचाइजी की फिल्में भी हिट रही हैं। 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्‍स', 'सिंघम', 'दबंग', 'हाउसफुल' और 'धूम' बेहिसाब फिल्में हैं, जिन्होंने पहले पार्ट की तुलना में अच्छी कमाई की। 
                  पार्ट बनते ही इसलिए हैं, क्योंकि वे हिट होते हैं। 'बागी' हिट रही, तभी हमने 'बागी-2' बनाई और अब 'बागी-3' की तैयारी कर रहे हैं। यह एक तरह का भ्रम है और कुछ नहीं।




















www.updatusindia.blogspot.com
Read More
  • Share This:  
  •  Facebook
  •  Twitter
  •  Google+
  •  Stumble
  •  Digg

Friday, 30 March 2018

Facebook BFF फीचर की हकीकत.......

 updatus india     20:58:00     computer update, news, news updates, technology update     No comments   

              ये है Facebook BFF फीचर की हकीकत, 

                                                 कहीं आपने तो नहीं किया कमेंट



                       आपका फेसबुक अकाउंट लीक हुआ है या नहीं, इसे जांचने के लिए लोग फेसबुक बीएफएफ फीचर के पोस्ट शेयर कर रहे हैं।
facebook bff matter
https://updatusindia.blogspot.in/

                            फेसबुक (Facebook) डेटा लीक का मामला सामने आते ही नई फेक न्यूज तेजी से वायरल हो रही हैं। कई लोग फेसबुक पर पोस्ट शेयर कर रहे हैं कि कमेंट बॉक्स में बीएफएफ लिखें और पता करें की आपका फेसबुक अकाउंट हैक हुआ है या नहीं। इस तरह की खबरें पूरी तरह से फेक हैं। दरअसल, ये फेसबुक का एक फीचर है जिसका नाम टेक्स्ट डिलाइट है, जो ऑटोमेटिक किसी कमेंट को ग्रीन या रेड हाइलाइट कर देता है। इसका ये मतलब बिलकुल नहीं है कि आपका अकाउंट हैक हुआ है। 

facebook bff matter
www.updatusindia.blogspot.in

                      हालांकि कुछ लोगों की प्रोफाइल पर ये फीचर काम नहीं कर रहा होगा, क्योंकि उन्होंने अपना ब्राउजर या फेसबुक अपडेट नहीं किया होगा। अगर ये टेक्स्ट हरा हो भी जाता है, तो भी आपका अकाउंट सेफ या नहीं इसका पता नहीं चलता है। टेक्स्ट डिलाइट वास्तव कई अन्य टेक्स्ट के लिए भी काम करता है। जैसे अगर आपक बेस्ट विशेस, कॉन्ग्रैचलैशन या यू गॉड इन खिलते हैं तो इसका कलर बदल जाता है। 



     भारत सरकार ने Facebook को भेजा नोटिस, मांगे 5 सवालों के जवाब

                            डेटा लीक मामले में सरकार ने सोशल नेटवर्किंग सेवा प्रदान करने वाली कंपनी फेसबुक (Facebook) के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस में कंपनी से व्यक्तिगत आंकड़ों के गलत इस्तेमाल को रोकने व उनकी सुरक्षा निश्चित करने को लेकर उठाए गए कदम के बारे में पूछा गया है। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सुचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने फेसबुक से डेटा चोरी का ब्योरा मांगा है। बता दें कि मत्रालय पहले ही कैंब्रिज एनालिटिका (Cambridge Analytica) को नोटिस भेज चुका है। 
                            मंत्रालय ने नोटिस में कंपनी से 5 सवाल भी किए है, जिसमें एक सवाल ये भी है कि क्या कैंब्रिज एनालिटिका या किसी अन्य ने भारतीय मतदाताओं के व्यक्तिगत आंकड़ों का गलत इस्तेमाल किया है। नोटिस का जवाब देने के लिए मंत्रालय ने फेसबुक को 7 अप्रैल 2018 तक का समय दिया है।
                 अमेरिक ने भी किया तलब

                         गौरतलब है कि कैंब्रिज एनालिटिका से करीब 5 करोड़ यूजर्स का निजी डाटा लीक होने के बाद अमेरिका भी सतर्क हो गया है। अमेरिका में कांग्रेस की एक समिति ने यूजर्स की निजी जानकारियों का गलत इस्तेमाल होने से रोकने के लिए सोशल मीडिया और सर्च इंजन के शीर्ष सीईओ को गवाही के लिए तलब किया है। 


                       कांग्रेस की शक्तिशाली इस समिति के चेयरमैन चक ग्रैसले ने फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग, गूगल के सुंदर पिचाई और ट्विटर के जैक डोर्सी को 10 अप्रैल को न्यायपालिका से जुड़ी सीनेट के सामने पेश होने और अपना बयान देने के लिए कहा है।  
         कई कंपनियों ने डिलीट किया फेसबुक पेज

                    गौरतलब है कि फेसबुक डेटा लीक और कैंब्रिज एनालिटिका के इसके इस्तेमाल के विरोध में लोगों ने फेसबुक अकाउंट और पेज डिलीट करना शुरू कर दिया है। लोग फेसबुक के विरोध में सोशल मीडिया पर #deletefacebok कैंपेन चला रहे हैं। जिसके बाद टेस्ला के सीईओ एलॉन मस्क (Elon Musk) ने स्पेस एक्स (Space X) और टेस्ला (Tesla) का फेसबुक पेज डिलीट कर दिया। 



www.updatusindia.blogspot.com
Read More
  • Share This:  
  •  Facebook
  •  Twitter
  •  Google+
  •  Stumble
  •  Digg
Newer Posts Older Posts Home

Categories

automobile bollywood update computer update health update mobile update new vacancy news updates technology update

Popular Posts

  • MP Patwari Cutoff List & Results 2017 now available @ peb.mp.gov.in
    MP PEB Vyapam Patwari Cuttoff List & results 2017 now available @ peb.mp.gov.in NEW DELHI: The  Madhya Pradesh Professional Examinat...
  • 16 साल से कम उम्र के लोग अब नहीं चला सकेंगे व्हाट्सएप minimum age on whatsapp..
    16 साल से कम उम्र के लोग अब नहीं चला सकेंगे व्हाट्सएप minimum age on whatsapp whatsapp www.updatusindia.blogspot.com ....... ... व्...
  • iPhone 8 and iPhone 8 plus special varient launch.......
    एपल ने आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस का रेड एडिशन भारत में लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन को कंपनी पहले ही वैश्विक स्तर पर लॉन्च कर चुकी ह...
  • Asus Zenfone Max Pro M1 - Full phone specifications...best budget mobile...
    Asus Zenfone Max Pro (M1) www.updatusindia.blogspot.in Asus Zenfone Max Pro (M1) www.updatusindia.blogspot.in NETWORK Technolo...
  • MPBSE Results 2018: MP Board 10वीं और 12वीं का Result check here
    MPBSE Results 2018: 14 मई को जारी होगा MP Board 10वीं और 12वीं का Result CLICK HERE TO CHECK MP BOARD 10TH RESULT 2018 CLICK HERE...

Recent Posts

updatus india

Blog Archive

  • ▼  2018 (43)
    • ▼  05/13 - 05/20 (2)
      • MPBSE Results 2018: MP Board 10वीं और 12वीं का Res...
      • IRCTC NEW RULES...टिकट बुक करने के नए नियम आए, अब ...
    • ►  04/29 - 05/06 (1)
    • ►  04/22 - 04/29 (2)
    • ►  04/08 - 04/15 (2)
    • ►  04/01 - 04/08 (4)
    • ►  03/25 - 04/01 (4)
    • ►  03/11 - 03/18 (3)
    • ►  03/04 - 03/11 (8)
    • ►  02/25 - 03/04 (8)
    • ►  02/18 - 02/25 (5)
    • ►  02/11 - 02/18 (4)

Categories

automobile bollywood update computer update health update mobile update new vacancy news news updates results technology update

Recent

updatus india

Author

updatus india
View my complete profile

Translate

About Me

updatus india
View my complete profile

Contact Form

Name

Email *

Message *

Total Pageviews

Followers

Copyright © updatus india | Powered by Blogger
Design by deepak mehra | Blogger Theme by deepak mehra