सलमान खान की बेल से बी टाउन में खुशी की लहर, शिल्पा शिंदे बोली- टाइगर वापस लौट आया......
![]() |
| salman khan www.updatusindia.blogspot.in |
काला हिरण शिकार मामले में दोषी करार दिए गए सलमान खान की जमानत याचिका मंजूर कर ली गई है। जोधपुर सेशन कोर्ट के जज रविंद्र कुमार जोशी ने सलमान को 25-25 हजार रुपये के दो निजी मुचलकों पर जमानत दी है। सलमान को जमानत मिलते ही सोशल मीडिया पर भी जश्न का माहौल शुरू हो गया है। इसी के साथ बी टाउन सेलेब्स के रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं।
बिग बॉस सीजन 11 की विनर शिल्पा शिंदे ने सोशल मीडिया पर लिखा- टाइगर वापस लौट आया है। एक अच्छा इंसान केवल आशीर्वाद और दुआएं चाहता है। इन्हीं चीजों ने असर दिखाया है। धन धना धन। वहीं, डायरेक्टर सुभाष घई ने लिखा- भगवान का शुक्रिया देर हैं अंधेर नहीं। अच्छे कामों का हमेशा फल मिलता है। अपनी बड़ी गलतियों के लिए वह 20 सालों से सजा भुगत रहे हैं और अभी भी न्याय का इंतजार कर रहे हैं। सिंगर अदनान सामी ने लिखा- अपने प्यारे भाई सलमान खान को बेल मिलने पर बेहद खुश हूं। जल्द घर लौटों। जय हो।
देर रात तक होंगे मुंबई
सलमान के खास दोस्त जफर सरेशवाला ने टाइम्स नाउ से बातचीत में कहा कि ये बेहद लॉजिकल निर्णय हैं जिसका हम सभी लोग इंतजार कर रहे थे। देर आया दुरुस्त आया। हम लोगों को उम्मीद थी कि वह कल ही छूट जाते, लेकिन कोई बात नहीं। इस निर्णय से बहुत खुश हूं। जफर के मुताबिक हर बेल की तरह इसमें भी कुछ औपचारिकताएं पूरी करनी होगी। आज रात तक सलमान मुंबई में होंगे।
7 मई को कोर्ट में होंगे पेश
सलमान को 25 हजार के 2 बॉन्ड भरने होंगे और वह देश कोर्ट के आदेश के बिना नहीं छोड़कर जा सकते। सलमान को 7 मई को फिर से कोर्ट में पेश होना पड़ेगा।गुरुवार को सजा सुनाए जाने के बाद सलमान ने जोधपुर सेंट्रल जेल में दो रातें काटी। सत्र न्यायालय की इस आदेश की कॉपी को अब सीजेएम अदालत में भेजा जाएगा, जिसके बाद रिहाई का आदेश जोधपुर सेंट्रल जेल भेजा जाएगा। इन सारी औपचारिकताओं के पूरा होने के बाद सलमान को रिहा कर दिया जाएगा।
सलमान को 25 हजार के 2 बॉन्ड भरने होंगे और वह देश कोर्ट के आदेश के बिना नहीं छोड़कर जा सकते। सलमान को 7 मई को फिर से कोर्ट में पेश होना पड़ेगा।गुरुवार को सजा सुनाए जाने के बाद सलमान ने जोधपुर सेंट्रल जेल में दो रातें काटी। सत्र न्यायालय की इस आदेश की कॉपी को अब सीजेएम अदालत में भेजा जाएगा, जिसके बाद रिहाई का आदेश जोधपुर सेंट्रल जेल भेजा जाएगा। इन सारी औपचारिकताओं के पूरा होने के बाद सलमान को रिहा कर दिया जाएगा।
आपको बता दे की सोफिया हयात ने सलमान खान के काला हिरण मारने के जुर्म में जेल जाने पर खुशी जाहिर की थी |
![]() |
| sofia hayat www.updatusindia.blogspot.in |
सलमान खान की सजा पर खुश हुई एक्ट्रेस Sofia Hayat, बोली- कर्मों की मिली सजा........
अभिनेत्री सोफिया हयात ने सलमान खान के काला हिरण मारने के जुर्म में जेल जाने पर खुशी जाहिर की है। सोफिया ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डाली है जिसमें उन्होंने लिखा है- 'अंत में आपका कर्मा आपको पकड़ ही लेता है। ज्यादातर लोग सलमान के खिलाफ बात करने से डरते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि वह बॉलीवुड को कंट्रोल करते हैं। लेकिन मैं बोलने से नहीं डरती हूं। मुझे बहुत खुशी है कि जो काम सलमान ने किया उसके लिए उन्हें जेल जाना पड़ा।
सलमान खान की कोस्टार रहीं रानी मुखर्जी ने कहा कि
मेरा प्यार हमेशा उनके साथ बना रहेगा। वह बहुत अच्छे इंसान हैं। काला हिरण शिकार मामले में अभिनेता सलमान खान को पांच साल की सजा मिलने पर राज्यसभा सांसद व अभिनेत्री जया बच्चन ने कहा कि सलमान खान ने बीतें सालों में लोगों की भलाई के लिए काफी काम किया है और उसे देखते हुए उन्हें सजा में राहत मिलनी चाहिए थी। अभिनेत्री ने कहा कि 20 वर्षों के बाद भी सलमान खुद को दोषी महसूस कर रहे हैं। सलमान के आचरण को देखते हुए उन्हें राहत दी जानी चाहिए थी। वहीं बिग बॉस का लेटेस्ट सीजन जीतने वालीं शिल्पा शिंदे ने भी सलमान खान को सजा मिलने पर दुख जताया है।
www.updatusindia.blogspot.com
www.updatusindia.blogspot.com










